Daily Current Affairs 25 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 25 अप्रैल 2022 हिंदी में
25 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. इंडिया इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2022 में किसे ‘ग्लोबल पीस एंबेसडर 2022 (Global Peace Ambassador 2022)’ के रूप में चुना गया है?
उत्तर. बबीता सिंह
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बबीता सिंह को इंडिया इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2022 में शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति और कूटनीति के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल एंबेसडर 2022 के रूप में चुना गया है.
- बबीता सिंह उन गिने-चुने लोगों में से एक हैं जिन्होंने सार्वभौमिक नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली प्रथाओं के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है.
- ग्लोबल पीस एंबेसडर- शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसे क्षेत्रों में एशिया और अफ्रीका के बीच सामाजिक आर्थिक संबंधों और सतत विकास को बढ़ावा देने वाले वैश्विक नागरिक को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.
प्रश्न. नीति आयोग किस संगठन के साथ मिलकर बच्चों पर ध्यान देने के साथ ‘सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals – SDGs)’ पर पहली रिपोर्ट तैयार करेगा?
उत्तर. यूनिसेफ इंडिया
प्रश्न. नीति आयोग (NITI Ayog)’ के नए उपाध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. सुमन के बेरी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सुमन के बेरी नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष बने है
- सुमन के बेरी, राजीव कुमार का स्थान लेंगे
NITI Aayog – National Institution for Transforming India
- राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान
- स्थापना – 1 जनवरी 2015
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- अध्यक्ष – नरेंद्र मोदी
- उपाध्यक्ष – सुमन के बेरी
- CEO – अमिताभ कांत
- नीति आयोग के अध्यक्ष कौन होते है – प्रधानमंत्री
- नीति आयोग के पहले अध्यक्ष – नरेंद्र मोदी
- नीति आयोग का पुराना नाम – योजना आयोग
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में ‘नए कृषि सचिव (Agriculture Secretary)’ कौन बने है – मनोज आहूजा
- भारत के नए विदेश सचिव (Foreign Secretary)’ कौन बने है – विनय मोहन क्वात्रा
- दवा निर्माता कंपनी ‘फाइजर इंडिया (Pfizer India)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – प्रदीप शाह
- विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC)’ के नए निदेशक कौन बने है – डॉ उन्नीकृष्णन नायर
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)’ की पहली महिला कुलपति (Vice-Chancellor) कौन बनी है – शांतिश्री धुलिपड़ी
प्रश्न. दिल्ली के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) कौन बने है?
उत्तर. नरेश कुमार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नरेश कुमार दिल्ली के नए मुख्य सचिव बने है
- नरेश कुमार, विजय देव का स्थान लेंगे
नई दिल्ली – (New Delhi)
- दिल्ली की स्थापना किसने की थी – अनंगपाल (तोमर वंश का शाशक)
- दिल्ली का राजकीय पशु – नीलगाय
- दिल्ली का राजकीय पक्षी – घरेलू गौरेया
- दिल्ली का राजकीय पेड़ – गुलमोहर
- दिल्ली का राजकीय फूल – अल्फाल्फा
- दिल्ली के मुख्यमंत्री – अरविन्द केजरीवाल
- दिल्ली के उपराज्यपाल – अनिल बैजल
- दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश – धीरूभाई नारानभाई पटेल
- दिल्ली की पहली महिला शासिका – रजिया सुल्तान
प्रश्न. भारत ने किस देश के साथ मिलकर समुद्री नेविगेशन चार्ट का अनावरण किया है?
उत्तर. मालदीव
प्रश्न. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जटिल लाइव-फायर साइबर रक्षा अभ्यास ‘लॉक्ड शील्ड्स 2022 (Locked Shields 2022)’ किस देश में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर. एस्टोनिया
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) द्वारा मान्यता साइबर संगठन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जटिल लाइव-फायर साइबर रक्षा अभ्यास ‘लॉक्ड शील्ड्स 2022′ का आयोजन एस्टोनिया में किया जाएगा.
- साइबर रक्षा अभ्यास नागरिक और सैन्य इकाइयों के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच संकट की स्थिति में सहयोग का अभ्यास करने का अवसर प्रदान करता है.
NATO – North Atlantic Treaty Organization
- उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन
- स्थापना – 4 अप्रैल 1949
- मुख्यालय – ब्रूसेल्स
- महासचिव – जेन्स सटोलटेनबर्ग
प्रश्न. डिजिट इंश्योरेंस (Digit Insurance) की नई MD और CEO कौन बनी है?
उत्तर. जसलीन कोहली
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 (Champions of the Earth Lifetime Achievement Award 2022)’ से किसे सम्मानित किया है?
उत्तर. डेविड एटनबरो
महत्वपूर्ण बिंदु:
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने डेविड एटनबरो को चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया है.
- डेविड एटनबरो को प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण के लिए रिसर्च, डॉकुमेंटेशन के प्रति समर्पण के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.
चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
- यह अवॉर्ड संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है, यह उन व्यक्तियों, समूहों और संस्थानों को दिया जाता है, जिन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई हो.
प्रश्न. भारतीय-अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 6वें प्रतिष्ठित उद्यमी नेतृत्व पुरस्कार 2022 (6th Entrepreneur Leadership Awards 2022)’ से किसे सम्मानित किया है?
उत्तर. विवेक लाल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय-अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक लाल को रक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना के लिए प्रतिष्ठित उद्यमी नेतृत्व पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है.
प्रश्न. ‘अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस 2022’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 23 अप्रैल
प्रश्न. ‘विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2022 (World Book and Copyright Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 23 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर साल 23 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस का आयोजन संयुक्त, राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा किया जाता है.
- विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस पढ़ने, प्रकाशन और लेखन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, इस साल विश्व पुस्तक दिवस का 26वां संस्करण मनाया जा रहा है.
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2022 (National Panchayati Raj Day – NPRD 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 24 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस को राष्ट्रीय स्थानीय स्वशासन दिवस भी कहा जाता है.
- 24 अप्रैल 1992 को 73वां संवैधानिक संशोधन लागू हुआ था, और इस संशोधन ने पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिया था, जिसके उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया जाता है.
प्रश्न. केंद्र सरकार द्वारा मछुआरों की आजीविका में सुधार करने के लिए भारत का पहला समुद्री शैवाल पार्क (Seaweed Park)’ कहाँ खोला जाएगा?
उत्तर. तमिलनाडु
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्र सरकार द्वारा तमिलनाडु में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) दर्जे के साथ मछुआरों की आजीविका में सुधार करने के लिए भारत का पहला समुद्री शैवाल पार्क (Seaweed Park) तमिलनाडु में खोला जाएगा.
- इस पार्क की स्थापना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत की जाएगी.
समुद्री शैवाल
- समुद्री शैवाल (Seaweed) बिना फूल वाले आदिम समुद्री शैवाल को कहा जाता है इनमें जड़, तना और पत्तियां नहीं होते, ये समुद्री पारिस्थितिक-तंत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं.
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय ग्रेड डेटा केंद्र स्थापित करने के लिए नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) और CSE ई-गवर्नेस सर्विसेज लिमिटेड ने किस राज्य के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर. त्रिपुरा
प्रश्न. विजडन क्रिकेट अल्मनैक ने भारत के किन दो खिलाड़ियों को वर्ष 2022 के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल किया है?
उत्तर. रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विजडन क्रिकेट अल्मनैक ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खिलाड़ियों को 2022 के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल किया है.
- इस लिस्ट में पहली बार दो भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, अन्य 3 खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और दक्षिण अफ्रीका की महिला स्टार डेन वैन निकेर्क शामिल है.
पिछले टॉप-5 क्रिकेट से जुड़े प्रश्न
- न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसने जीता है – ट्रेंट बोल्ट और सोफी डिवाइन
- ICC महिला ODI विश्व कप 2022 (ICC Women’s ODI World Cup 2022)’ का खिताब किसने जीता है – ऑस्ट्रेलिया
- ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (मार्च 2022)’ का पुरस्कार किस खिलाड़ी ने जीता है – बाबर आजम (पाकिस्तान) और राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया)
- स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 (Street Child Cricket World Cup 2023)’ की मेजबानी कौन सा देश करेगा – भारत
- क्रिकेट ‘एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)’ खेल का आयोजन कहाँ होगा – श्रीलंका
23 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. किस विटामिन की कमी से खून का रुकाव बंद नहीं होता?
उत्तर. विटामिन K
प्रश्न. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर. 14 सितंबर
प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया?
उत्तर. अनुच्छेद 343
प्रश्न. ओलंपिक खेलों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय कौन है?
उत्तर. अभिनव बिंद्रा
प्रश्न. ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों बाद होता है?
उत्तर. 4 वर्ष
प्रश्न. सन 2016 में ओलंपिक खेल कहाँ हुऐ?
उत्तर. रियो डी जिनेरो
प्रश्न. अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर. 10 दिसंबर
प्रश्न. हरियाणा की कौनसी नस्ल की भैंस प्रसिद्ध है?
उत्तर. मुर्राह
प्रश्न. प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर. गुडगाँव
प्रश्न. विशाल हरियाणा पार्टी किसने बनाई थी?
उत्तर. राव विरेन्द्र सिंह