Daily Current Affairs 28 April 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 28 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 28 अप्रैल 2022 हिंदी में

28 April 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. फोर्ब्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति’ कौन बने है?

उत्तर. गौतम अडानी (अडानी समूह, भारत)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
  • फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 59 वर्षीय अडानी की अनुमानित कुल संपत्ति 123.7 अरब डॉलर है, जो बफेट की 121.7 अरब डॉलर की संपत्ति को पार कर गई है.

रिपोर्ट में शीर्ष तीन अमीर व्यक्ति

  1. एलन मस्क (269.7 बिलियन डॉलर)
  2. जेफ बेजोस (170.2 बिलियन डॉलर)
  3. बर्नार्ड अरनॉल्ट (167.9 बिलियन डॉलर)
  • रिपोर्ट जारीकर्ता – फोर्ब्स
  • मुख्यालय – न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)

प्रश्न. ‘The Magic of Mangalajodi (द मैजिक ऑफ मंगलाजोड़ी)’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर. अविनाश खेमका

प्रश्न. आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व स्तरीय स्टार्टअप्स विकसित करने के लिए वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)’ ने किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. इंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड टेक्नोलॉजी (iCreate)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व स्तरीय स्टार्ट-अप्स विकसित करने के लिए वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड टेक्नोलॉजी (iCreate) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है.
  • इस समझौते के तहत भारत में इनोवेटर्स के लिए संस्थान उपलब्ध करवाकर टेक स्टार्ट अप के लिए सहयोगी समर्थन प्रणाली स्थापित की जाएगी.
  • ICreateइंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड टेक्नोलॉजी गुजरात सरकार का एक स्वायत्त उत्कृष्टता केंद्र है, यह तकनीकी नवाचार पर आधारित स्टार्ट-अप को सफल व्यवसायों में बदलने के लिए भारत का सबसे बड़ा संस्थान है.

प्रश्न. ‘मवाई किबाकी’ का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, यह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?

उत्तर. केन्या

प्रश्न. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 (Asian Wrestling Championships 2022)’ की पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा है?

उत्तर. पाँचवें

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 (Asian Wrestling Championships 2022) की पदक तालिका में भारत 17 पदकों के साथ 5वें स्थान पर रहा है जिसमें एक स्वर्ण, पांच रजत और 11 कांस्य पदक शामिल है.

पदक तालिका में शीर्ष तीन देश

  1. जापान (10G, 2S, 9B)
  2. ईरान (10G, 2S, 3B)
  3. कजाकिस्तान (5G, 8S, 8B)
  • आयोजन स्थल – उलानबटोर (मंगोलिया)

प्रश्न. ‘जॉन एफ कैनेडी प्रोफाइल इन करेज पुरस्कार 2022 (John F Kennedy Profiles in Courage Award 2022) से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर. वलोडिमिर जेलेंस्की (यूक्रेन के राष्ट्रपति), लिज़ चेनी (संयुक्त राज्यअमेरिका के प्रतिनिधि), जॉक्लिन बेन्सन (मिशिगन राज्य सचिव), रसेल रस्टी बोवर्स (एरिज़ोना के प्रतिनिधि) और वांड्रिया शाय मास

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘जॉन एफ कैनेडी पुरस्कार वर्ष 2022 में 5 व्यक्तियों को प्रदान किया गया है. चुने गए व्यक्तियों में वलोडिमिर जेलेंस्की, लिज चेनी, जाक्लिन बेन्सन, रसेल रस्टी बोवर्स और वांड्रिया शाय मास शामिल है.
  • यह पुरस्कार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन फिट्जगेराल्ड कैनेडी के परिवार द्वारा अच्छे और अलोकप्रिय पदों को अपनाकर अपने करियर को जोखिम में डालने वाले सार्वजनिक हस्तियों को प्रदान किया जाता है.

प्रश्न. ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022 (Laureus World SportsMan of the Year 2022)’ का पुरस्कार किसने जीता है?

उत्तर. मैक्स वेरस्टैपेन (फॉर्मूला वन रेस)

प्रश्न. 24वें ग्रीष्मकालीन बधिर ओलंपिक 2022 (24th Summer Deaf Olympics 2022) का आयोजन कहाँ होगा?

उत्तर. कैक्सियस डू सुल (ब्राजील)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 24वें ग्रीष्मकालीन बधिर ओलंपिक ब्राजील के कैक्सियस डू सुल में आयोजित किए जाएंगे इनमें 39 पुरूष और 26 महिलाएं भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
  • आयोजन स्थल – कैक्सियस डू सुल (ब्राजील)
  • संस्करण – 24वां

प्रश्न. भारत में 5 से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए आपातकालीन उपयोग प्रधिकरण हासिल करने वाला पहला टीका कौन सा है?

उत्तर. कोर्बेवैक्स

प्रश्न. ‘भारतीय हज समिति (Haj Committee of India – HCoI)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. अब्दुल्ला कुट्टी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अब्दुल्ला कुट्टी भारतीय हज समिति के नए अध्यक्ष बने है.
  • भारत की हज समिति को केंद्रीय हज समिति के रूप में भी जाना जाता है भारत सरकार का एक वैधानिक निकाय है.

प्रश्न. छोटे किसानों और मजदूरों को आर्थिक तंगी से मुक्त करने के लिए किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान को किस मंत्रालय ने शुरू किया है?

उत्तर. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इस अभियान का उद्देश्य किसानों को सरकार की प्रमुख योजनाओं से अवगत करना है जिससे कि छोटे किसानों और मजदूरों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सके.
  • इस अभियान के दौरान सभी कार्यान्वयन बीमा कंपनियां एक सौ किसानों की भागीदारी के साथ ब्लॉक, ग्राम पंचायत और गांव में फसल बीमा पाठशाला का आयोजन करेंगी.
  • वर्तमान समय में नरेंद्र सिंह तोमर केन्द्रीय कृषि मंत्री है.

प्रश्न. 27 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (National Defence College – NDC)’ का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया है?

उत्तर. 62वां (स्थापना-27 अप्रैल 1960 / मुख्यालय नई दिल्ली)

प्रश्न. बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क के विकास के लिए बैटरी स्वैपिंग नीति 2022 (Battery Swapping Policy 2022)’ को किस संस्थान ने जारी किया है?

उत्तर. नीति आयोग (नई दिल्ली)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नीति आयोग ने एक मसौदा बैटरी स्वैपिंग नीति जारी की है, इसके अंतर्गत विकास कर रहे शहरों में दोपहिया और तिपहिया वाहनों को महत्व दिया जाएगा.
  • बैटरी स्वैपिंग नीति के अनुसार, स्वैपेबल बैटरी वाले वाहनों को बिना बैटरी के बेचा जाएगा, जिससे संभावित इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीददारों को कम ख़रीद लागत का लाभ मिलेगा.
  • बैटरी स्वैपिंग क्या है – बैटरी स्वैपिंग एक विकल्प है जिसमें चार्ज की गई बैटरी से डिस्चार्ज बैटरी का आदान-प्रदान करना शामिल है

प्रश्न. ‘टाटा संस (Tata Sons) के अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. एन चंद्रशेखरन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एन चंद्रशेखरन ‘टाटा संस के फिर से अध्यक्ष बने है.
  • टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड स्थापना – 1868 / मुख्यालय – मुंबई

प्रश्न. बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए पोषण पखवाडा 2022 (Nutrition Fortnight 2022)’ का आयोजन किस मंत्रालय ने किया है?

उत्तर. महिला और बाल विकास मंत्रालय

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए पोषण पखवाडा 2022 का आयोजन किया है.
  • इस पखवाडा का उद्देश्य जल प्रशासन, सरक्षण में महिलाओं की भूमिका को बढावा देना और जल प्रबंधन में लैंगिक जागरूकता बढ़ाना है.
  • वर्तमान समय में स्मृति जुबिन ईरानी महिला और बाल विकास मंत्री है.
  • पोषण पखवाडा 2022 का विषय- स्वास्थ बच्चे की पहचान तथा स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक और पारंपरिक प्रथाओं का एकीकरण.

27 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. भारत का पहला एटॉमिक पॉवर स्टेशन कब चाल किया गया था?

उत्तर. 1969

प्रश्न. सापेक्षता का सिद्धांत किसने दिया था?

उत्तर. अल्बर्ट आइंस्टीन

प्रश्न. एलीफैंटा की गुफाओं का निर्माण किस वंश में हुआ?

उत्तर. राष्ट्रकूट

प्रश्न. टेक्सोनोमी (Taxonomy) के जनक कौन है?

उत्तर. कार्ल लिनियस

प्रश्न. सूचना प्रौद्योगिकी में NIU का फुल फॉर्म क्या होता है?

उत्तर. Network Interface Unit

प्रश्न. भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर. नीलम संजीव रेड्डी

प्रश्न. गोबी मरुस्थल किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर. एशिया (मंगोलिया देश में)

प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर. द हेग (नीदरलैंड)

प्रश्न. राजतरंगिणी के लेखक कौन है?

उत्तर. कल्हण

प्रश्न. पानीपत की दूसरी लड़ाई कब और किसके बीच हुई थी?

उत्तर. 5 नवम्बर, 1956 (अकबर और हेमू के बीच)

Leave a Comment

error: Content is protected !!