Daily Current Affairs 28 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 28 मार्च 2022 हिंदी में
28 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. किस देश ने ‘ह्वासोंग-17 (Hwasong-17)’ नामक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर. उत्तर कोरिया
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तर कोरिया ने 2017 के बाद से अपनी पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जिसका नाम ‘ह्वासोंग-17’ है.
- इस परीक्षण में ह्वासोंग-17 ने 6,248.5 किमी की अधिकतम ऊंचाई पर 1,090 किमी तक उड़ान भरी और एक लक्ष्य को नष्ट किया है.
पिछले टॉप-5 रॉकेट, मिसाइल से जुड़े प्रश्न
- किस देश ने ऐरो-3 (Arrow-3) मिसाइल का सफल परीक्षण किया है – इज़राइल
- मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (man-portable anti-tank guided missile) का सफलतापूर्वक परीक्षण किसने लॉन्च किया है – DRDO
- किस देश ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘हवासोंग-12 (Hwasong-12 )’ का सफलता पूर्वक परीक्षण किया है – उत्तर कोरिया
- किस देश ने नई नौसेना वायु रक्षा प्रणाली ‘सी-डोम (C-Dome)’ का सफल परीक्षण किया है – इज़राइल
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)’ ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सतह से सतह पर मार करने वाली किस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है – ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
प्रश्न. कर्नाटक सरकार ने हर वर्ष किस दिन ‘जगद्गुरु श्री रेणुकाचार्य की जयंती मनाने की घोषणा की है?
उत्तर. 16 मार्च
प्रश्न. रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence)’ में नए सलाहकार (Advisor) कौन बने है?
उत्तर. विनोद जी खंडारे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विनोद जी खंडारे रक्षा मंत्रालय में नए सलाहकार (Advisor) बने है.
- रक्षा मंत्रालय सशस्त्र बलों को देश की रक्षा के संदर्भ में उनकी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए नीतिगत ढांचा और संसाधन प्रदान करता है.
- वर्तमान में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय के प्रमुख मंत्री है.
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- भारतीय वायु सेना अकादमी (IAFA)’ के नए कमांडेंट कौन बने है – बी चंद्रशेखर
- भारतीय सेना के नए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (Deputy Chief of Army Staff)’ कौन बने है – चन्नीरा बंसी पोनप्पा
- भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक (National Maritime Security Coordinator, NMSC)’ कौन बने है – जी अशोक कुमार
- थल सेना के उत्तरी कमान (Northern Command)’ के नए कमांडिंग-इन-चीफ कौन नियुक्त हुए है – उपेंद्र द्विवेदी
- ‘रक्षा खुफिया एजेंसी (Defence Intelligence Agency)’ के नए प्रमुख कौन नियुक्त हुए है – जीएवी रेड्डी
प्रश्न. 26 मार्च 2022 को ‘बांग्लादेश’ ने अपना कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया है?
उत्तर. 51वां (स्वतंत्रता – 26 मार्च 1971)
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)’ के नए महानिदेशक कौन बने है?
उत्तर. गिल्बर्ट एफ होंगबो
महत्वपूर्ण बिंदु:
- टोगो के पूर्व प्रधानमंत्री गिल्बर्ट एफ हौंगबो अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के 11वें महानिदेशक होंगे, और इस पद को धारण करने वाले गिल्बर्ट एफ हौंगबो पहले अफ्रीकी होंगे.
- गिल्बर्ट एफ होंगबो, गाय राइडर का स्थान लेंगे.
ILO – International Labour Organization
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
- स्थापना – 11 अप्रैल 1919
- मुख्यालय – जिनेवा (स्विट्ज
पिछली टॉप-5 अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति
- ‘शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नए महासचिव कौन बने है – झांग मिंग
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)’ के नए मुख्य अर्थशास्त्री कौन बने है – पियरे ओलिवियर गौरींचस
- फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के नए अध्यक्ष कौन बने है – टी राजा कुमार
- ‘अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह (IRSG)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – के.एन. राघवन
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)’ एथलीट आयोग की नई अध्यक्ष कौन बनी है – एम्मा टेरहो
प्रश्न. ‘The Little Book of Joy’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. दलाई लामा एवं डेसमंड टूटू
प्रश्न. नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 (Export Preparedness Index- 2021)’ में कौन-सा राज्य शीर्ष पर रहा है?
उत्तर. गुजरात
महत्वपूर्ण बिंदु:
- गुजरात राज्य लगातार दूसरे वर्ष नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक 2021′ में शीर्ष स्थान पर रहा है, निर्यात तत्परता सूचकांक निर्यात क्षमता और प्रदर्शन के मामले में राज्यों की तैयारी और प्रदर्शन के आधर पर रैंक देता है, यह रिपोर्ट का दूसरा संस्करण है.
- केंद्र शासित प्रदेश और राज्य जैसे लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, लद्दाख और मेघालय इस रिपोर्ट में सबसे खराब स्थान पर रहे.
शीर्ष तीन राज्यों की सूची
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- कर्नाटक
- रिपोर्ट जारीकर्ता – नीति आयोग
- मुख्यालय – नई दिल्ली
प्रश्न. बैंगनी दिवस/मिर्गी जागरूकता दिवस 2022 (Purple Day/Epilepsy Awareness Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 26 मार्च
प्रश्न. ‘अर्थ आवर डे 2022 (Earth Hour Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 26 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 26 मार्च को पूरे विश्व में अर्थ आवर डे’ के रूप में मनाया जाता है, अर्थ आवर डे मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में ऊर्जा की बड़े स्तर पर हो रही खपत को रोकना और बचाना है.
- वर्ष 2022 की थीम – Shape Our Future
पिछले टॉप-5 दिवस
- ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 (National Science Day 2022)’ कब मनाया गया है – 28 फरवरी, (थीम – सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण)
- ‘दुर्लभ रोग दिवस 2022 (Rare Disease Day – RDD 2022)’ कब मनाया गया है – 28 फरवरी, (थीम – अपने रंग साझा करें)
- शून्य भेदभाव दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 01 मार्च, (थीम – नुकसान पहुंचाने वाले कानूनों को हटाओ, सशक्त बनाने वाले कानून बनाए)
- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 01 मार्च, (थीम – नागरिक सुरक्षा और हर घर में प्राथमिक उपचार)
- 46वां ‘सिविल लेखा दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 02 मार्च
प्रश्न. 26 मार्च 2022 को चिपको आंदोलन (कटते जंगलों को बचाने का आंदोलन)’ की कौन-सी वर्षगाँठ मनाई गई है?
उत्तर. 49वीं (26 मार्च 1973)
प्रश्न. ‘बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन 2022’ में भारत की तरफ से कौन अध्यक्षता करेगा?
उत्तर. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की तरफ से ‘बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2022′ में अध्यक्षता करेंगे, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2022’ का आयोजन श्रीलंका में किया जाएगा, यह बिम्सटेक शिखर सम्मेलन का 5वां संस्करण होगा.
- उद्देश्य – यह सम्मेलन सभी सदस्य देशों को मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते खतरों और विभिन्न देशों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं से सीख लेकर इन खतरों को समाप्त करने के लिये आवश्यक सामूहिक कदमों के बारे में बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगा.
- आयोजन स्थल – कोलंबो (श्रीलंका)
- संस्करण – 5वां
BIMSTEC – Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation
- स्थापना – 6 जून 1997
- मुख्यालय – ढाका (बांग्लादेश)
- सेक्रेटरी जनरल – तेनज़िन लेकफ़ेल
प्रश्न. सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप 2022 (SAFF U-18 Women’s Championship 2022)’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय अंडर-18 महिला फुटबॉल टीम ने अंडर-18 सैफ चैंपियनशिप 2022 का खिताब जीत लिया है, आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश से 0-1 से हार के बावजूद बेहतर गोल औसत के आधार पर भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया है.
- आयोजन स्थल – जमशेदपुर (झारखंड)
- संस्करण – तीसरा
प्रश्न. फीफा विश्व कप कतर 2022 (FIFA World Cup Qatar 2022)’ को स्पॉन्सर करने वाली दुनिया की पहली डिजिटल एजुकेशन ब्रांड कंपनी कौन-सी बनी है?
उत्तर. Byju’s
प्रश्न. किस भारतीय नौसेना कमान ने अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान (PRASTHAN)’ का आयोजन किया है?
उत्तर. पश्चिमी नौसेना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत की पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई से दूर अपतटीय विकास क्षेत्र (ODA) में प्रस्थान’ कोड-नाम से एक अपतटीय सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया है, यह अभ्यास हर छह महीने बाद आयोजित किया जाता है.
- उद्देश्य – पश्चिमी नौसेना कमान भारतीय नौसेना के तीन कमांड-स्तरीय संरचनाओं में से एक है, इसका मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है.
प्रश्न. ‘टाटा IPL 2022’ खेल का आयोजन किस देश में शुरू हुआ है?
उत्तर. भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘टाटा IPL 2022’ खेल का आयोजन भारत में शुरू हुआ है, इस साल IPL का 15वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, इस वर्ष IPL में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है.
पिछले टॉप-5 IPL से जुड़े प्रश्न
- IPL 2022 की प्रायोजक कम्पनी (Title Sponsor)’ कौनसी बनी है – TATA
- IPL में ऑरेंज कप क्यों दिया जाता है – सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को
- IPL का पहला संस्करण किस वर्ष आयोजित किया गया था – 2008
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का खिताब किस टीम ने जीता था – चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
- किस टीम ने IPL में सर्वाधिक बार जीत हासिल की है – मुम्बई इंडियंस
27 मार्च 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. सबसे नवीन वेद है?
उत्तर. अर्थववेद
प्रश्न. रवींद्रनाथ टैगोर को किस वर्ष नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था?
उत्तर. 1931 ई.
प्रश्न. किस हड़प्पाकालीन स्थल से जुटे हुए खेत का साक्ष्य मिला है?
उत्तर. कालीबंगा (राजस्थान)
प्रश्न. किसी औसत वयस्क व्यक्ति के लिए ध्वनि की श्रव्य सीमा कितनी है?
उत्तर. 20 Hz-20,000 Hz
प्रश्न. तैराक को पानी में तैरने के लिए कौन सा बल मदद करता है?
उत्तर. उत्प्लावक बल
प्रश्न. 1932 में ‘अखिल भारतीय हरिजन संघ’ की स्थापना किसने की?
उत्तर. महात्मा गांधी
प्रश्न. अमृतसर शहर की स्थापना किसने की?
उत्तर. गुरु रामदास
प्रश्न. नमक सत्याग्रह कब हुआ?
उत्तर. 1930 में
प्रश्न. वायु में नाइट्रोजन कितना प्रतिशत है?
उत्तर. 78%
प्रश्न. भारत की स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जोड़ती है?
उत्तर. दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-कोलकाता को
फ़रवरी 2022 के करंट अफेयर्स – Click here