Daily Current Affairs 29 March 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 29 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 29 मार्च 2022 हिंदी में

Current Affairs 29 March 2022 in Hindi

प्रश्न. ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 (Oscar Awards 2022)’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता है?

उत्तर. विल स्मिथ

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ऑस्कर अवार्ड्स 2022 सम्मारोह का आयोजन लॉस एंजेलिस (अमेरिका) के डॉल्बी थिएटर में हुआ है.
  • वर्ष 2022 में ऑस्कर अवॉर्ड्स का यह 94वां संस्करण है.
  • ऑस्कर अवॉर्ड्स एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी योग्यता वाले लोगों को दिए जाते है.
  • इस अवॉर्ड्स सम्मारोह में भारतीय फिल्म राइटिंग विद फायर बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में नोमिनेटेड की गई थी.

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 विजेताओं की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म – कोडा (CODA)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – विल स्मिथ (किंग रिचर्ड)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जेसिका चेस्टेन (द आइज ऑफ टैमी फेय)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – जैन कैंपियन (द पावर ऑफ द डॉग)
  • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर – समर ऑफ सोल
  • सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस – एरिना डेबोस (वेस्ट साइड स्टोरी)
  • आयोजन स्थल – लॉस एंजेलिस (अमेरिका)

प्रश्न. टेनिस इतिहास में पोलैंड की पहली’ विश्व नंबर 1 खिलाड़ी कौन बनी है?

उत्तर. इगा स्विटेक

प्रश्न. ‘विश्व रंगमंच दिवस 2022 (World Theatre Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 27 मार्च

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर वर्ष 27 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI)’ केंद्र द्वारा विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है, वर्ष 2022 में 60वां विश्व रंगमंच दिवस मनाया जा रहा है.
  • उद्देश्य – यह दिन रंगमंच कला के महत्व और लोगों के जीवन में रंगमंच द्वारा लाए गए परिवर्तनों को दर्शाने के लिए मनाया जाता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – थिएटर एंड ए कल्चर ऑफ पीस

प्रश्न. विंग्स इंडिया 2022 सम्मारोह में कोविड चैंपियन’ का पुरस्कार किसने जीता है?

उत्तर. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL)

प्रश्न. ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC INDIA)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. शशी सिन्हा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • शशी सिन्हा ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC INDIA)’ के नए अध्यक्ष बने है.
  • शशी सिन्हा, पुनीत गोयनका का स्थान लेंगे.

BARC – Broadcast Audience Research Council

  • स्थापना – 2010
  • मुख्यालय – मुम्बई (महाराष्ट्र)
  • अध्यक्ष – शशी सिन्हा
  • CEO – नकुल चोपड़ा

पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति

  1. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)’ के नए निदेशक – दिनेश प्रसाद सकलानी
  2. ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)’ के नए अध्यक्ष – एम जगदीश कुमार
  3. भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (Insolvency and Bankruptcy Board of India-IBBI) के नए अध्यक्ष – रवि मित्तल
  4. भारत की नई ‘लेखा महानियंत्रक (CGA) – सोनाली सिंह
  5. DRDO की ‘रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL)’ के नए निदेशक – श्रीनिवास मूर्ति

प्रश्न. ‘ओबैदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप 2022 (Obaidullah Khan Heritage Hockey Cup 2022)’ का खिताब किसने जीता है?

उत्तर. भारतीय रेलवे

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ओबैदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप के फाइनल मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम ने आर्मी इलेवन को हराकर हॉकी कप 2022 का खिताब जीत लिया है.
  • आयोजन स्थल – भोपाल (मध्यप्रदेश)

प्रश्न. ‘यूनाइटेड नेशंस एनवायरोमेंट प्रोग्राम (UNEP)’ द्वारा जारी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट- 2022 (Annual Frontier Report 2022) के अनुसार दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण वाला शहर कौन-सा बना है?

उत्तर. मुरादाबाद (भारत)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘यूनाइटेड नेशंस एनवायरोमेंट प्रोग्राम (UNEP)’ द्वारा जारी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट- 2022 (Annual Frontier Report 2022) के अनुसार भारत का मुरादाबाद शहर दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण वाला शहर बना है, मुरादाबाद में अधिकतम 114 डेसिबल (dB) ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया है.
  • यह वार्षिक फ्रंटियर्स रिपोर्ट तीन पर्यावरणीय मुद्दों की पहचान कर उनके समाधान के उपाय प्रदान करती है, ताकि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण एवं जैव विविधता के नुकसान के संकट को संबोधित किया जा सके.

विश्व के टॉप-3 शहरों के नाम

  1. ढाका (बांग्लादेश) – 119 डेसिबल (dB) ध्वनि प्रदूषण
  2. मुरादाबाद (भारत) – 114 डेसिबल (dB) ध्वनि प्रदूषण
  3. इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – 105डेसिबल (dB) ध्वनि प्रदूषण
  • रिपोर्ट जरिकर्ता – यूनाइटेड नेशंस एनवायरोमेंट प्रोग्राम (UNEP)
  • मुख्यालय – नैरोबी (केन्या)

प्रश्न. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ का उद्धघाटन कहाँ किया है?

उत्तर. चंडीगढ़

प्रश्न. स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 (Swiss Open Super 300 Badminton Tournament 2022)’ में महिला एकल का खिताब किसने जीता है?

उत्तर. पीवी सिंधु (भारत)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने स्विस ओपन 2022 के फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान को 21-16, 21-8 से हराकर सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 का खिताब जीत लिया है.

अन्य पुरस्कार विजेताओं के नाम

  • पुरुष एकल – जोनाथन क्रिस्टी (इंडोनेशिया)
  • महिला एकल – पीवी सिंधु (भारत)
  • पुरुष युगल – फजर अल्फियन मुहम्मद और रियान अर्दियंतो (इंडोनेशिया)
  • महिला युगल – गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफनी स्टोएवा (बुल्गारिया)
  • मिश्रित युगल – मार्क लैम्सफू और इसाबेल लोहाउ (जर्मनी)
  • आयोजन स्थल – बेसल (स्विट्ज़रलैंड)
  • संस्करण – 59वां

प्रश्न. ‘उत्तराखंड विधानसभा’ की पहली महिला स्पीकर कौन बनी है?

उत्तर. रितु खंडूरी

प्रश्न. भारत की पहली ‘एल्युमीनियम बॉडी (Aluminum Body)’ वाली हल्की ट्रेन का उद्घाटन कहाँ किया गया?

उत्तर. कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MOHUA) के सचिव मनोज जोशी ने देश की पहली हल्के वजन की ट्रेन का उद्घाटन कोलकाता में किया है. 
  • यह ट्रेन महाराष्ट्र मेट्रो की पुणे प्रोजेक्ट के लिए एल्युमिनियम-बॉडी से बनी देश की पहली हल्की ट्रेन है, इसे पुणे मेट्रो में चलाया जाएगा इसका निर्माण भारत में ‘टीटागढ़ वैगन्स (TWL फैक्ट्री)’ कोलकाता में किया गया है.

प्रश्न. भारत की पहली ‘स्टील सड़क (Steel Road)’ का निर्माण कहाँ किया गया है?

उत्तर. सूरत (गुजरात)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • गुजरात के सूरत शहर में भारत की पहली स्टील सड़क बनाई गई है, यह सड़क स्टील के कचरे (स्लैग) से बनी है, और यह सड़क 1 किलोमीटर लंबी 6 स्टील लेन से बनी है.
  • इसका सड़क का निर्माण कई साल की रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने सूरत के (AMNS) स्टील प्लांट में स्टील के कचरे को प्रोसेस करवाकर किया है.

प्रश्न. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने हर वर्ष किस दिन ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस (National Dolphin Day) मनाने की घोषणा की है?

उत्तर. 5 अक्टूबर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हर वर्ष 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फ़िन दिवस के रूप में मनाने के की घोषणा की है.
  • डॉल्फ़िन एक स्वस्थ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र (aquatic ecosystem) के एक आदर्श संकेतक (indicator) के रूप में कार्य करती हैं, इस प्रकार डॉल्फ़िन का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसा करने से न केवल प्रजातियों के अस्तित्व को लाभ होगा बल्कि उन लोगों को भी मदद मिलेगी जो अपनी दैनिक आजीविका के लिए जलीय प्रणाली पर निर्भर हैं.

प्रश्न. भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI)’ के फिर से अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. हिमंत बिस्वा सरमा

प्रश्न. ‘ट्यूलिप उत्सव 2022 (Tulip Festival 2022)’ का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है?

उत्तर. श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एशिया का सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर में ट्यूलिप उत्सव 2022 शुरू किया गया है, यह उत्सव विभिन्न प्रकार के ट्यूलिप के रंगों का मिश्रण है, यह उत्सव भारत के विभिन्न हिस्सों से हज़ारों पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करता है.

पिछले टॉप-5 उत्सव

  1. ‘कचाई लेमन फेस्टिवल 2022’ कहा मनाया गया – मणिपुर
  2. लोहरी महोत्सव किस राज्य में मनाया गया है – पंजाब
  3. 9वां नार्थ ईस्ट फेस्टिवल 2022 कहाँ आयोजित हुआ – गुवाहाटी
  4. राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 का आयोजन कहाँ होगा – पुडुचेरी
  5. लोसर महोत्सव’ किस राज्य/UT में मनाया गया – लद्दाख

28 मार्च 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. लगातार दो जनगणनाओं के बीच कितने वर्ष का अंतराल होता है?

उत्तर. 10 वर्ष

प्रश्न. किस वर्ष में राष्ट्रीय किसान आयोग की स्थापना की गई थी?

उत्तर. 2004

प्रश्न. न्यूक्लिक अम्ल की खोज सबसे पहले किसने की थी?

उत्तर. फ्रेडरिक मिशर

प्रश्न. बॉक्साइट किसका अयस्क है?

उत्तर. एल्युमिनियम

प्रश्न. तपेदिक (ट्यूबरक्लोसिस) किसके कारण होता है?

उत्तर. जीवाणु

प्रश्न. MRI मशीन में किस तरंग का उपयोग किया जाता है?

उत्तर. चुम्बकीय तरंग

प्रश्न. BCG का फूल फॉर्म क्या है?

उत्तर. बैसिलस कैलमेट गुएरिन

प्रश्न. ‘फर्मी’ मात्रक है?

उत्तर. लंबाई का

प्रश्न. पाक जलडमरूमध्य किसके बीच स्थित है?

उत्तर. भारत और श्रीलंका

प्रश्न. किस वर्ष सर सी. वी. रमन को ‘रमन प्रभाव’ के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था?

उत्तर. 1930 ई.

फ़रवरी 2022 के करंट अफेयर्स – Click here

Leave a Comment

error: Content is protected !!