Daily Current Affairs 31 March 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 31 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 31 मार्च 2022 हिंदी में

31 March 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन और ई-कॉमर्स कंपनी ‘Fedex’ के नए CEO कौन बने है?

उत्तर. राज सुब्रमण्यम

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘राज सुब्रमण्यम दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन और ई-कॉमर्स कंपनी ‘Fedex’ के नए CEO बने है.
  • Fedex की स्थापना – 5 मई, 1971
  • मुख्यालय – अमेरिका

टॉप 5 कंपनी के CEO

  1. Meta के वर्तमान CEO – मार्क जुकरबर्ग
  2. अमेज़न के वर्तमान CEO – एंडी जस्सी
  3. माइक्रोसॉफ्ट के वर्तमान CEO – सत्या नडेला
  4. ट्विटर के वर्तमान CEO – पराग अग्रवाल
  5. अल्फाबेट के वर्तमान CEO – सुंदर पिचाई

प्रश्न. 30 मार्च 2022 को राजस्थान राज्य ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है?

उत्तर. 73वां (स्थापना – 30 मार्च, 1949)

प्रश्न. 18वीं बिम्सटेक (BIMSTEC)’ मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत की तरफ से किसने अध्यक्षता की है?

उत्तर. एस जयशंकर (विदेश मंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केन्द्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 18वीं बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत की तरफ से अध्यक्षता की है, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2022′ का आयोजन श्रीलंका में किया गया है, यह बिम्सटेक शिखर सम्मेलन का 5वां संस्करण है, इससे पहले बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन 2022′ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से अध्यक्षता की है.
  • उद्देश्य – यह सम्मेलन सभी सदस्य देशों को मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते खतरों और विभिन्न देशों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं से सीख लेकर इन खतरों को समाप्त करने के लिये आवश्यक सामूहिक कदमों के बारे में बातचीत करने का अवसर प्रदान करता है.
  • आयोजन स्थल – कोलंबो (श्रीलंका)
  • संस्करण – 5वां

BIMSTEC – Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation

  • स्थापना – 6 जून 1997
  • मुख्यालय – ढाका (बांग्लादेश)
  • सेक्रेटरी जनरल – तेनज़िन लेकफेल

प्रश्न. पूर्वी अफ्रीका समुदाय (EAC)’ का सातवां सदस्य देश कौन-सा बना है?

उत्तर. कांगो गणराज्य

प्रश्न. ‘अंडमान और निकोबार द्वीप’ के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन बने है?

उत्तर. नीरज ठाकुर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नीरज ठाकुर ‘अंडमान और निकोबार द्वीप’ के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) बने है.
  • नीरज ठाकुर, सतेंद्र गर्ग का स्थान लेंगे.

पिछले टॉप-5 राज्यों के DGP

  1. महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन है – रजनीश सेठ
  2. आंध्रप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन है – राजेन्द्रनाथ रेड्डी
  3. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन है – वीरेश कुमार भावरा
  4. जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन है – दिल बाग सिंह
  5. दिल्ली के पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन है – राकेश अस्थाना

अंडमान और निकोबार द्वीप (Andaman and Nicobar Islands)

  • अंडमान निकोबार की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी
  • अंडमान निकोबार की राजधानी – पोर्ट ब्लेयर
  • अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल – डी के जोशी
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत का एक केंद्र शाषित प्रदेश है.
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है.
  • अंडमान और निकोबार के उच्च न्यायलय का नाम कलकत्ता उच्च न्यायलय है.
  • सेल्युलर जेल अंडमान निकोबार में स्थित है.
  • अंडमान और निकोबार की सबसे ऊंची चोटी सैडल पीक है जिसकी ऊंचाई 732 मीटर है.
  • 10 डिग्री चैनल अंडमान द्वीप और निकोबार द्वीप को आपस में अलग करता है.
  • भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरन ज्वालामुखी’ यह भी अंडमान निकोबार में स्थित है.
  • अंडमान निकोबार के तीन द्वीप का नाम बदला गया है:
    1. रॉस द्वीप को अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप जाना जाएगा.
    2. नील द्वीप को अब से शहीद द्वीप के नाम से जाना जाएगा.
    3. हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाएगा.

प्रश्न. ‘गोवा विधानसभा (Goa Legislative Assembly)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. रमेश तावड़कर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रमेश तावड़कर गोवा विधानसभा के नए अध्यक्ष बने है.

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)’ से जुड़ी प्रेरक कहानियों को शेयर करने के लिए एक वेब पोर्टल Modi Story’ का उद्घाटन किसने किया है?

उत्तर. सुमित्रा गांधी कुलकर्णी (महात्मा गांधी की ग्रैंड डॉटर)

प्रश्न. ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 (National Water Awards 2022)’ में सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पहला पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर. उत्तरप्रदेश

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए है, इस सम्मारोह में उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
  • राष्ट्रीय जल पुरस्कार जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए दिए जाते है वर्ष 2022 के लिए कुल 57 राष्ट्रीय जल पुरस्कार 11 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे.

सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में पुरस्कार

  1. उत्तर प्रदेश
  2. राजस्थान
  3. तमिलनाडु

सर्वश्रेष्ठ जिला की श्रेणी में पुरस्कार

  • उत्तर क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) और शहीद भगत सिंह नगर (पंजाब)
  • दक्षिण क्षेत्र के लिए तिरुवनंतपुरम (केरल) और कडपा (आंध्र प्रदेश)
  • पूर्वी क्षेत्र के लिए पूर्वी चंपारण (बिहार) और गोड्डा (झारखंड)
  • पश्चिम क्षेत्र में इंदौर (मध्य प्रदेश), वडोदरा (गुजरात) और बांसवाड़ा (राजस्थान)
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए गोलपारा (असम) और सियांग (अरुणाचल प्रदेश)

सर्वश्रेष्ठ संस्थान / कैंपस उपयोग और धार्मिक संगठन श्रेणी में पुरस्कार

  • माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जम्मू
  • आईआईटी गांधीनगर, गुजरात
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड फरीदाबाद

सर्वश्रेष्ठ उद्योग श्रेणी में पुरस्कार

  • ट्राइडेंट (टेक्सटाइल) लिमिटेड, पंजाब और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (नई दिल्ली)

सर्वश्रेष्ठ एनजीओ श्रेणी में पुरस्कार

  • ग्रामविकास संस्थान (औरंगाबाद) और विवेकानंद अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (भावनगर)
  • आयोजन स्थल – नई दिल्ली
  • संस्करण – तीसरा

प्रश्न. केंद्र सरकार ने नेहरू संग्रहालय (Nehru Memorial Museum)’ का नाम बदलकर नया नाम क्या कर दिया है?

उत्तर. प्रधानमंत्री संग्रहालय

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्र सरकार ने नेहरू संग्रहालय (Nehru Memorial Museum)’ का नाम बदलकर नया नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय कर दिया है, इस संग्रहालय (Museum) में देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजकर रखा जाएगा.
  • स्थापना – 14 नवंबर 1964 (नई दिल्ली)

पिछले टॉप-5 बदले गए नाम

  1. केंद्र सरकार ने शिवपुरी (मध्यप्रदेश)’ का नाम बदल कर नया नाम क्या कर दिया है – कुंडेश्वर धाम
  2. गुजरात के ‘केवड़िया रेलवे स्टेशन’ का नाम बदलकर नया नाम क्या हो गया है – एकता नगर रेलवे स्टेशन
  3. भारतीय रेलवे ने ट्रेन गार्ड का नाम बदलकर क्या कर दिया है – ट्रेन मैनेजर
  4. तुर्की के राष्ट्रपति ‘रिस्प टेयिप एरडोगान’ ने तुर्की का नाम बदल कर नया नाम क्या कर दिया गया है – तुर्किये
  5. यस म्यूचुअल फंड’ का नाम बदलकर नया नाम क्या कर दिया गया है – व्हाइटऑक कैपिटल म्यूचुअल फंड

प्रश्न. हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी रिपोर्ट ‘हुरुन ग्लोबल U40 स्व-निर्मित अरबपति 2022 (HURUN Global U40 Self-Made Billionaires 2022)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?

उत्तर. चौथे

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हुरुन ग्लोबल U40 स्व-निर्मित अरबपति 2022 रिपोर्ट को जारी किया है, जिसमें भारत 6 स्व-निर्मित अरबपतियों के साथ चौथे स्थान पर रहा है, इस रिपोर्ट में चालीस साल या उससे कम उम्र के दुनिया में स्व-निर्मित अरबपतियों को रैंक दी जाती है.
  • हुरुन ग्लोबल U40 स्व-निर्मित अरबपति 2022 रिपोर्ट के अनुसार मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग 40 साल से कम उम्र के दुनिया के सबसे अमीर स्वनिर्मित अरबपति है.

रिपोर्ट में शीर्ष तीन देशों के नाम

  1. अमेरिका –37 (स्व-निर्मित अरबपति)
  2. चीन – 25 (स्व-निर्मित अरबपति)
  3. यूनाइटेड किंगडम – 8 (स्व-निर्मित अरबपति)
  • रिपोर्ट जारीकर्ता – हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट

प्रश्न. टाटा स्टील बोर्ड के नए उपाध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. नोएल नेवल

प्रश्न. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने ‘भारतीय आभूषण प्रदर्शनी केंद्र (Indian Jewellery Exposition Centre – IJEX)’ भवन का उद्घाटन कहाँ किया है?

उत्तर. दुबई (UAE)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने दुबई में भारतीय आभूषण प्रदर्शनी केंद्र भवन का उद्घाटन किया है.
  • भारतीय आभूषण प्रदर्शनी केंद्र दुबई में भारतीय आभूषणों के स्रोत के लिए दुनिया के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगा और यह प्लेटफॉर्म जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल इंडिया के सदस्यों को पूरे साल सामान प्रदर्शित करने और ऑर्डर बुक करने में सक्षम बनाएगा.

प्रश्न. ‘भारत का सबसे विश्वसनीय ब्रांड 2022 (Most Trusted Brands of India 2022)’ का पुरस्कार किसने जीता है?

उत्तर. न्यूमेरिक UPS

प्रश्न. विंग्स इंडिया पुरस्कार 2022 (Wings India Awards 2022)’ में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का पुरस्कार किसने जीता है?

उत्तर. केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (बेंगलुरु)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे’ को विंग्स इंडिया पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और एविएशन इनोवेशन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इनको यह अवार्ड ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण, स्मार्ट नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रदान किया गया है.
  • विंग्स इंडिया पुरस्कार उद्योग जगत के सबसे अधिक मान्यता प्राप्त सम्मानों में से एक है, जो ग्राहक सेवा, सुविधाओं व नवाचारों के मूल्यांकन के बाद प्रदान किया जाता है.

प्रश्न. उत्तर पूर्वी उत्सव ईशान मंथन महोत्सव 2022 (Ishan Manthan Mahotsav 2022)’ कहाँ आयोजित हुआ है?

उत्तर. नई दिल्ली

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)’ में उत्तर पूर्वी उत्सव ईशान मंथन 2022′ को शुरू किया है.
  • ‘ईशान मंथन महोत्सव’ उत्तर पूर्वी भारत की संस्कृति, कला,संगीत, लोक नृत्य, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों से परिचित होने का अवसर प्रदान करता है.

30 मार्च 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. प्रतिध्वनि (Echo) सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक सतह के बीच न्यूनतम कितनी दूरी होनी चाहिए?

उत्तर. 17m

प्रश्न. ‘टोडा जनजाति’ का मूल निवास स्थान है?

उत्तर. नीलगिरी पहाड़ियाँ

प्रश्न. मलेरिया किससे होता है?

उत्तर. प्लाज्मोडियम परजीवी

प्रश्न. भारत रत्न प्राप्त करने वाले एकमात्र खिलाड़ी कौन है?

उत्तर. सचिन तेंदलकर (2014 में)

प्रश्न. राष्ट्रमंडल खेलों का प्रांरभ किस वर्ष हुआ?

उत्तर. 1930 में (हेमिल्टन शहर, कनाडा से)

प्रश्न. बाराबती स्टेडियम कहाँ स्थित है?

उत्तर. कटक (ओडिशा में)

प्रश्न. फुटबॉल के मोहन बागान क्लब की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

उत्तर. 1889

प्रश्न. डूरंड कप का संबंध किस खेल से है?

उत्तर. फुटबॉल

प्रश्न. संविधान की 8 वीं अनुसूची में कितनी भारतीय भाषाओं को मान्यता दी गयी है?

उत्तर. 22

प्रश्न. उच्चतम न्यायालय के पहले न्यायाधीश का नाम बताइए, जिनके खिलाफ स्वतंत्र भारत में संसद में महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया गया था?

उत्तर. जस्टिस रामास्वामी

फ़रवरी 2022 के करंट अफेयर्स – Click here

Leave a Comment

error: Content is protected !!