Daily Current Affairs 4 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 4 अप्रैल 2022 हिंदी में
4 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. विश्व आत्मकेंद्रित दिवस या ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2022 (World Autism Day 2022) कब मनाया गया है?
उत्तर. 2 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और इस दिन ऑटिज़्म से पीड़ित बच्चों के जीवन में बेहतरीन और सुधार को लेकर कामना की जाती है.
- ऑटिज़्म – वो बीमारी है जिसमें बच्चे का दिमाग ठीक तरह से डेवलप नहीं हो पाता.
- थीम – सभी का लिए समावेशी गुणवत्ता शिक्षा (Inclusive Quality Education for All)
प्रश्न. ‘फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022)’ का आधिकारिक शुभंकर क्या रखा गया है?
उत्तर. लाईब (अर्थ – अति कुशल खिलाड़ी)
प्रश्न. ‘भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India – GSI)’ के नए महानिदेशक कौन बने है?
उत्तर. डॉ. एस राजू
महत्वपूर्ण बिंदु:
- डॉ. एस राजू ‘भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)’ के नए महानिदेशक बने
- डॉ. एस राजू, राजेंद्र सिंह गरखल का स्थान लेंगे
Geological Survey of India
- स्थापना – 4 मार्च, 1851
- मुख्यालय – कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC INDIA)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – शशी सिन्हा
- एयर इंडिया (Air India)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – नटराजन चंद्रशेखरन
- प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (Prevention of Money Laundering Act – PMLA) निर्णायक प्राधिकरण के नए अध्यक्ष कौन नियुक्त हुए है – विनोदानंद झा
- भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (IFFCO) के नए अध्यक्ष – दिलीप संघानी
- सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (CTC) के नए अध्यक्ष कौन बने है – टी एस तिरुमूर्ति
प्रश्न. उपभोक्ता स्वास्थ्य सेवा ऐप ‘PharmEasy’ के नए ब्रांड एम्बेसडर कौन बने है?
उत्तर. आमिर खान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- PharmEasy एक भारतीय स्वास्थ्य सेवा ऐप और ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म है.
- स्थापना – 2015
- मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
प्रश्न. किस राज्य के ‘जिंगकींग जेरी या लिविंग रूट ब्रिज (Jingkieng Jri or Living Root Bridge) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया है?
उत्तर. मेघालय
प्रश्न. ‘खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 (Khelo India University Games-KIUG 2021)’ का आयोजन कहाँ होगा?
उत्तर. कर्नाटक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 (KIUG 2021) का आयोजन कर्नाटक में किया जाएगा, यह खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का दूसरा संस्करण होगा.
- खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन वर्ष 2021 में किया जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे वर्ष 2022 में आयोजित किया जाएगा.
- आयोजन स्थल – कर्नाटक
- संस्करण – दूसरा
प्रश्न. ‘ICC महिला ODI विश्व कप 2022 (ICC Women’s ODI World Cup 2022)’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. ऑस्ट्रेलिया
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ICC महिला ODI विश्व कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराकर रिकार्ड सातवीं बार महिला ODI विश्व कप का खिताब जीता है.
- पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने रिकॉर्ड 356 रन बनाए, जो की महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है.
- आयोजन स्थल – न्यूज़ीलैंड
- संस्करण – 12वां
पिछले टॉप-5 ICC महिला विश्व कप’ से जुड़े प्रश्न
- ICC महिला विश्व कप’ के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी कौन बनी है – मिताली राज
- ICC महिला ODI विश्व कप का पहला खिताब किसने जीता था – इंग्लैंड (1973)
- ICC महिला ODI विश्व कप का खिताब सबसे ज्यादा बार किस टीम ने जीता है – ऑस्ट्रेलिया (7 बार)
- ICC महिला ODI विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बनी है – झूलन गोस्वामी (भारत)
- 6 क्रिकेट विश्वकप खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी है – मिताली राज
प्रश्न. ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर. तालकटोरा स्टेडियम (दिल्ली)
प्रश्न. दुनिया के सबसे बड़े 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक क्रूज़ जहाज’ यांग्त्ज़ी रिवर थ्री गोरजेस 1 (Yangtze River Three Gorges 1) ने अपनी पहली यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की है, इसका निर्माण किस देश ने किया है?
उत्तर. चीन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चीन द्वारा निर्मित दुनिया के सबसे बड़े 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक क्रूज जहाज ‘यांग्त्ज़ी रिवर थ्री गोरजेस 1 ने अपनी पहली यात्रा यांग्त्ज़ी नदी पर सफलतापूर्वक पूरी की है.
- यह जहाज 16 मीटर चौड़ा और 100 मीटर लंबा है और इसमें करीब 1,300 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है.
दुनिया में सबसे बड़ा से जुड़े प्रश्न
- भगवान बुद्ध की शयन मुद्रा में दुनिया की सबसे लंबी (100 फीट लंबी और 30 फीट ऊंची) प्रतिमा कहाँ बनाई जा रही है – बोधगया (बिहार)
- भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा दुनिया के सबसे बड़े ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना कहाँ की जाएगी – जामनगर (गुजरात)
- दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन मेला ‘मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) का आयोजन कहाँ हुआ है – बार्सिलोना (स्पेन)
- दुनिया का सबसे छोटा पहनने योग्य ‘वायु शोधक Naso95 को किस संस्थान ने लॉन्च किया है – नैनोक्लीन ग्लोबल (IIT दिल्ली)
- विश्व के सबसे बड़े समुद्री लॉक कैनाल लॉक’ का उद्घाटन किस देश में हुआ है – एम्स्टर्डम (नीदरलैंड)
प्रश्न. ‘अंतराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस 2022 (International Children’s Book Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 2 अप्रैल थीम – कहानियां पंख हैं जो आपको हर दिन उड़ने में मदद करती हैं (Stories are wings that help you soar every day
प्रश्न. मणिपुर सरकार ने स्पोर्ट्स डिजिटल अनुभव सेंटर (Sports Digital Experience Centre) शुरू करने के लिए किस कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर. Samsung India
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मणिपुर की राज्य सरकार ने मणिपुर ओलंपियन पार्क और खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स डिजिटल अनुभव सेंटर’ स्थापित करने के लिए (Samsung India) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है.
- उद्देश्य – इस डिजिटल अनुभव केंद्र की स्थापना के साथ मणिपुर के ओलंपियन खिलाड़ियों की विभिन्न उपलब्धियों को स्पोर्ट्स डिजिटल अनुभव सेंटर’ में डिजिटल रूप से प्रदर्शित किया जाएगा जिससे जनता को उनकी उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया जा सके.
मणिपुर – (Manipur)
- मणिपुर की राजधानी – इम्फाल
- मणिपुर के मुख्यमंत्री – N. बिरेन सिंह (BJP पार्टी)
- मणिपुर के गवर्नर – ला गणेशन
- मणिपुर के मुख्यन्यायधीश – पी वेंकट संजय कुमार
- केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है – मणिपुर
- मणिपुर के 3 पड़ोसी राज्य – असम, नागालैंड और मिजोरम
- मणिपुर की लोक सभा सीट – 2, राज्यसभा सीट – 1, विधानसभा सीट – 60
- लोकटक झील किस राज्य में स्थित है – मणिपुर
- मणिपुर के लोकनृत्य – राखाल
प्रश्न. The Tiger of Drass: Capt. Anuj Nayyar, 23 Kargil Hero नामक पुस्तक को किसने लिखा है?
उत्तर. मीना नैय्यर एवं हिम्मत सिंह शेखावत
प्रश्न. सेना प्रशिक्षण केंद्र (Army Training Command- ARTRAC)’ के नए प्रमुख (Chief) कौन बने है?
उत्तर. S S महल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जनरल S S महल’ सेना प्रशिक्षण केंद्र के नए प्रमुख (Chief) बने है.
- S S महल, राज शुक्ला का स्थान लेंगे
Army Training Command
- स्थापना – 1991
- मुख्यालय – शिमला
प्रश्न. रूस के विदेश मंत्री भारत दौरे पर आए है- इनका क्या नाम है?
उत्तर. सर्गेई लावरोफ़ (Sergey Lavrov)
प्रश्न. भारत और किस देश के बीच 8 साल बाद ‘जयनगर जनकपुर’ रेल सेवा फिर से शुरू की गई है?
उत्तर. नेपाल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत और नेपाल के बीच 8 साल बाद ‘जयनगर जनकपुर रेल सेवा को फिर से शुरू किया गया है, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेल सेवा का उद्घाटन किया है.
- यह रेल सेवा बिहार के जयनगर से नेपाल के जनकपुर होते हुए कुर्था तक जाएगी, दोनों के बीच रेल सेवा कुल 34.9 किलोमीटर लम्बी होगा.
नेपाल – (Nepal)
- नेपाल भारत का पड़ोसी देश है और एशिया महाद्वीप में स्थित है
- नेपाल की राजधानी – काठमांडू
- नेपाल की Currency – नेपाली रुपया
- नेपाल के राष्ट्रपति – बिद्या देवी भंडारी
- नेपाल के प्रधानमंत्री – शेर बहादुर देउबा
- नेपाल भारत के 5 राज्यों को छूता है – उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम
- दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ जिसकी ऊंचाई 8,848.86 मीटर है यह भी नेपाल में स्थित है और इसे नेपाल में ‘सागरमाथा’ के नाम से जाना जाता है.
- नेपाल की सबसे लंबी नदी – करनाली नदी (घाघरा नदी)
- भारत का कौन सा राज्य नेपाल के साथ सबसे लंबी सीमा बनाता है – उत्तर प्रदेश
- महात्मा बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था – लुम्बिनी (नेपाल)
- सार्क का मुख्यालय कहाँ पर है – काठमांडू (नेपाल)
- नेपाल की संसद का क्या नाम है – राष्ट्रीय पंचायत
- भारत और नेपाल के बीच कौन सा युद्ध अभ्यास होता है – सूर्य किरण
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. मधुमक्खी पालन को क्या कहते है?
उत्तर. एपिकल्चर (Apiculture)
प्रश्न. सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?
उत्तर. शुक्र (Venus)
प्रश्न. ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर. 5 वर्ष
प्रश्न. सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे निकट का तारा कौन सा है?
उत्तर. प्रॉक्सिमा सेंटोरी
प्रश्न. मूल कर्तव्यों का उल्लेख संविधान में कब किया गया?
उत्तर. 42 वें संविधान संशोधन 1976
प्रश्न. भारत के संविधान के कौन से अनुच्छेद में भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग के प्रावधानों के बारे में उल्लेख किया गया है?
उत्तर. अनुच्छेद 61
प्रश्न. चींटी के डंक, मधुमखियों के डंक, बिच्छू के डंक, नेटल के डंक में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर. फॉमिक अम्ल या मैथेनॉइक अम्ल
प्रश्न. विद्युत विभवांतर की SI इकाई क्या है?
उत्तर. वोल्ट
प्रश्न. पृथ्वी की ऊष्मा से प्राप्त ऊर्जा को क्या कहा जाता है?
उत्तर. भूतापीय ऊर्जा
प्रश्न. तरल अवस्था में पाई जाने वाली एकमात्र अधातु कौन सी है?
उत्तर. ब्रोमीन (Br)