Daily Current Affairs 5 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 5 अप्रैल 2022 हिंदी में
5 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. जापान की नाओमी ओसाका को हराकर किस खिलाडी ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022 का ख़िताब जीता है?
उत्तर. इगा स्वित्येक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022 के फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका को 6-4, 6-0 से हराकर यह ख़िताब पोलिश टेनिस स्टार इगा स्वित्येक ने अपने नाम किया है. यह उनका चौथा करियर डब्ल्यूटीए 1000 खिताब है और कुल मिलाकर छठा एकल खिताब है.
प्रश्न. विदेश व्यापार नीति 2015-20 को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा कितने महीने के लिए बढ़ा दिया गया है?
उत्तर. 6 महीने
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विदेश व्यापार महानिदेशालय की एक अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में विदेश व्यापार नीति 2015-20 को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. जो 31 मार्च, 2022 तक प्रभावी है, को 30 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है.
प्रश्न. केरल के कोच्चि के बोलगट्टी पैलेस में आयोजित किये गए इंडिया बोट एंड मरीन शो के कौन से संस्करण हाल ही में संपन्न हुआ है?
उत्तर. चौथा संस्करण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केरल के कोच्चि के बोलगट्टी पैलेस में आयोजित किये गए इंडिया बोट एंड मरीन शो के चौथा संस्करण हाल ही में संपन्न हुआ है. यह भारत की एकमात्र और सबसे प्रभावशाली नाव और समुद्री उद्योग से संबंधित प्रदर्शनी है. इसका आयोजन देश भर के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ-साथ स्वदेशी नाव निर्माताओं को प्रदर्शित करता है.
प्रश्न. ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का ख़िताब किस क्रिकेट टीम को हराकर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने जीता है?
उत्तर. इंग्लैंड क्रिकेट टीम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यह ख़िताब अपने नाम किया है. इस ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एलिसा हेली को दिया गया है. जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 21 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं.
प्रश्न. निम्न में से किसने हाल ही में दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रसारण सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया है?
उत्तर. अनुराग ठाकुर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रसारण सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया है. इसके अंतर्गत सरकार की तरफ से जरूरी किसी भी तरह की अनुमति एवं स्वीकृति प्रक्रिया पूरी की जाएगी. यह पोर्टल अन्य मंत्रालयों से भी लिंक है. इससे प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा आवेदक ट्रैक कर सकेगा.
प्रश्न. भारत का कौन सा राज्य 83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी करेगा?
उत्तर. मेघालय
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 18 से 25 अप्रैल तक मेघालय के शिलांग के साई इंडोर ट्रेनिंग सेंटर, एनईएचयू में 83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी की जाएगी. ऐसा दूसरी बार है जब पूर्वोत्तर ने दुनिया के सबसे बड़े टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी की है. इस राज्य में लगभग 650 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है.
प्रश्न. भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस UPI ने हाल ही में वॉल्यूम के मामले में कितने करोड़ का आंकड़ा पार किया है?
उत्तर. 500 करोड़
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस UPI ने हाल ही में वॉल्यूम के मामले में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में UPI द्वारा लगभग 540.56 करोड़ भुगतान संसाधित किए गए हैं, जो 9,60,581.66 करोड़ रुपये के हैं.
प्रश्न. विकास कुमार को हाल ही में किस मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मंगू सिंह की जगह हाल ही में विकास कुमार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. श्री मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च, 2022 को समाप्त हो गया था। सिंह 1 जनवरी 2012 से डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक थे. ई श्रीधरन और मंगू सिंह के बाद कुमार डीएमआरसी के तीसरे प्रबंध निदेशक हैं.
प्रश्न. सेबी की अध्यक्ष का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में “मंथन” आईडियाथॉन लॉन्च किया है?
उत्तर. माधबी पुरी बुच
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने हाल ही में नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मंथन” आईडियाथॉन लॉन्च किया है. मंथन 6 सप्ताह की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन SEBI द्वारा एनएसई, बीएसई, सीडीएसएल, एनएसडीएल, सीएएमएस, केफिनटेक, एमसीएक्स और लिंकइनटाइम के सहयोग से किया जा रहा है.
प्रश्न. एल डोराडो मौसम वेबसाइट के अनुसार, भारत का कौन सा राज्य का चंद्रपुर जिला विश्व का तीसरा सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है?
उत्तर. महाराष्ट्र
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एल डोराडो मौसम वेबसाइट के अनुसार, भारत का महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ विश्व का तीसरा सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है. नागपुर भी विदर्भ का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा, इसके बाद अकोला का स्थान रहा है.
4 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. ‘सुपर कम्प्यूटर’ का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर. सेमूर क्रे
प्रश्न. भारतीय संविधान के अनुसार, नगरपालिका का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर. 21 वर्ष
प्रश्न. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के ‘जादूगोड़ा’ में किसकी महत्वपूर्ण खान है?
उत्तर. यूरेनियम
प्रश्न. कामख्या मंदिर किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. असम
प्रश्न. कम्प्यूटर के संदर्भ में, PDF का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर. पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट
प्रश्न. ‘सरस्वती सम्मान’ पुरस्कार किस क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है?
उत्तर. साहित्य
प्रश्न. मनुष्य ने चन्द्रमा पर पहली बार किस वर्ष में कदम रखा?
उत्तर. 1969
प्रश्न. उल्लू की आँख में कौन सी कोशिकाएँ पायी जाती है?
उत्तर. शलाका कोशिकाएँ (Rod Cells)
प्रश्न. दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान कौन था?
उत्तर. कुतुबुद्दीन ऐबक
प्रश्न. राजा राममोहन राय को राजा की उपाधि किसने दी थी?
उत्तर. मुगल सम्राट अकबर द्वितीय