Daily Current Affairs 6 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 6 अप्रैल 2022 हिंदी में
6 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में किस कोविड वैक्सीन की सप्लाई सस्पेंड कर दी है?
उत्तर. कोवैक्सीन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में कहा है की 14 मार्च से 22 मार्च 2022 के बीच भारत बायोटेक का निरीक्षण के बाद कोवैक्सीन की सप्लाई सस्पेंड कर दी है. डब्ल्यूएचओ ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन सुरक्षित है लेकिन अच्छी मैन्यूफैक्चरिंग अपनाने तक कोवैक्सीन सस्पेंड रहेगी.
प्रश्न. भारत ने हाल ही में UN Women के लिए कितने लाख डॉलर का योगदान दिया है?
उत्तर. 5 लाख डॉलर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत ने हाल ही में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए UN Women के लिए 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है. भारत अपने संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए UN Women के साथ काम करेगा. यह राशि UN Women के कोर बजट में दी गई है.
प्रश्न. भारत का पहली स्टील स्लैग सड़क का निर्माण हाल ही में किस शहर में किया गया है?
उत्तर. सूरत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- गुजरात के सूरत में हाल ही में पहली स्टील स्लैग सड़क का निर्माण किया गया है. सूरत प्रसंस्कृत स्टील स्लैग से सड़क बनाने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है. इस सड़क का निर्माण एक साल पहले शुरू हुआ था। यह स्टील कचरे के टीले को स्टील स्लैग में परिवर्तित करके किया गया था। यह सड़क 6 लेन की है, जिसके दोनों ओर तीन लेन हैं.
प्रश्न. किस मंत्रालय द्वारा हाल ही में “मंदिर 360” वेबसाइट लॉन्च की गयी है?
उत्तर. संस्कृति मंत्रालय
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा हाल ही में “मंदिर 360” वेबसाइट लॉन्च की गयी है. टेंपल 360 एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी किसी भी स्थान से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन कर सकता है.
प्रश्न. हाल ही में किसके द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार में ऑनलाइन वन्यजीवों की अवैध खरीद बढ़ रही है?
उत्तर. विश्व वन्यजीव कोष
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विश्व वन्यजीव कोष के द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार में ऑनलाइन वन्यजीवों की अवैध खरीद बढ़ रही है. जो लुप्तप्राय प्रजातियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा पैदा कर रही है. एक साल में इस तरह के सौदों में 74% की बढ़ोतरी हुई है.
प्रश्न. हेल्थकेयर कंपनी “PharmEasy” ने हाल ही में किस बॉलीवुड सुपरस्टार को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
उत्तर. आमिर खान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हेल्थकेयर कंपनी “PharmEasy ” ने हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. एपीआई होल्डिंग्स लिमिटेड PharmEasy ब्रांड का प्रभारी है। यह साझेदारी ब्रांड के विकास और भारत में स्वास्थ्य सेवा के बारे में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी.
प्रश्न. हाल ही में पहली बार एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में कौन से वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर. 64वें
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हाल ही में पहली बार एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में 64वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन किया जा रहा है. इस अवार्ड में जॉन बैटिस्ट ने ग्यारह के साथ सबसे अधिक नामांकन प्राप्त किया और बैटिस्ट को भी पांच के साथ सबसे अधिक पुरस्कार मिले है.
प्रश्न. किस राज्य सरकार ने हाल ही में “मुख्यमंत्री बगवानी बीमा योजना” का फसल बीमा पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तर. हरियाणा सरकार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हरियाणा सरकार के हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने हाल ही में योजना के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रारंभिक कोष के साथ मुख मंत्री बगवानी बीमा योजना का पोर्टल लॉन्च किया है. जिसके तहत किसानों को प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनकी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी.
प्रश्न. केंद्र सरकार ने हाल ही में सुरक्षा कारणों की वजह से हाल ही में किस देश के 4 YouTube समाचार चैनलों सहित 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लाक कर दिया है?
उत्तर. पाकिस्तान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए हाल ही में पाकिस्तान के 4 YouTube समाचार चैनलों सहित 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लाक कर दिया है. इनमे तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट भी शामिल है.
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने पहला “शी ऑटो” स्टैंड स्थापित किया है?
उत्तर. आंध्र प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- आंध्र प्रदेश के चित्तूर में पुलिस में हाल ही में महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित परिवहन प्रदान करने के लिए पहला “शी ऑटो” स्टैंड स्थापित किया है. राज्य में तीन ‘शी ऑटो’ स्टैंड आरटीसी बस स्टैंड, महिला विश्वविद्यालय और तिरुपति में रुइया अस्पताल में स्थापित किए गए हैं.
5 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. भारत में पहली आर्थिक जनगणना कब की गई थी?
उत्तर. 1977
प्रश्न. 1905 में बंगाल के विभाजन के समय भारत का वायसराय कौन था?
उत्तर. लॉर्ड कर्जन
प्रश्न. सेबी (SEBI) का मुख्यालय स्थित है?
उत्तर. मुबंई में
प्रश्न. फौनगपुई या ब्लू माउंटेन पर्वत शिखर भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. मिजोरम
प्रश्न. भारतीय संविधान में राष्ट्रपति के चुनाव की प्रणाली किस देश से ली गई है?
उत्तर. आयरलैंड
प्रश्न. राजा हर्षवर्धन के दरबारी कवि कौन थे?
उत्तर. बाणभट्ट
प्रश्न. संगमरमर, चट्टानों की किस श्रेणी में आता है?
उत्तर. कायांतरित
प्रश्न. कौन से अंग पर अंगुली के समान उभरी हुई संरचनाएं होती है, जिन्हें दीर्घरोम अथवा रसांकुर कहते है?
उत्तर. छोटी आँत
प्रश्न. संभारिक (Isobars) क्या होते है?
उत्तर. ऐसे तत्व जिनकी परमाणु संख्या भिन्न होती है लेकिन परमाणु द्रव्यमान समान होता है
प्रश्न. ‘हिप्पोकेम्प’ किस ग्रह का चंद्रमा है?
उत्तर. वरुण