Daily Current Affairs 7 April 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 7 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 7 अप्रैल 2022 हिंदी में

7 April 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. भारतीय थल सेना के नए प्रमुख (Army Chief) कौन बनेंगे?

उत्तर. मनोज पांडे

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘मनोज पांडे’ भारतीय थल सेना के नए प्रमुख (Army Chief) बनेंगे.
  • मनोज पांडे, MM नरवणे का स्थान लेंगे

भारतीय थल सेना – Indian Army

  • स्थापना – 1 अप्रैल 1895
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • भारतीय थलसेना दिवस – 15 जनवरी

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र’ ने शुद्ध-शून्य उत्सर्जन प्रतिबद्धताओं पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर. अरुणाभा घोष

प्रश्न. भारत के नए विदेश सचिव (Foreign Secretary)’ कौन बने है?

उत्तर. विनय मोहन क्वात्रा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विनय मोहन क्वात्रा भारत के नए विदेश सचिव बने है
  • विनय मोहन क्वात्रा, हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे

पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति

  1. वित्तिय सेवा विभाग (DFS)’ के नए सचिव कौन बने है – संजय मल्होत्रा
  2. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में ‘नए कृषि सचिव (Agriculture Secretary)’ कौन बने है – मनोज आहूजा
  3. भारत के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Adviser) कौन बने है – डॉ वी अनंत नागेश्वरन
  4. ‘वन अनुसंधान संस्थान (Forest Research Institute- FRI)’ की नई निदेशक कौन बनी है – रेणु सिंह
  5. भारत के नए इस्पात सचिव (Secretary in the Ministry of Steel) कौन नियुक्त हुए है – संजय कुमार सिंह

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस 2022 (International Day of Conscience 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 5 अप्रैल

प्रश्न. उत्कृष्ट महिला मीडियाकर्मी के लिए ‘चमेली देवी जैन पुरस्कार 2021 (Chameli Devi Jain Award 2021)’ से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर. आरिफा जौहरी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मुंबई की पत्रकार, आरिफा जौहरी को एक उत्कृष्ट महिला मीडियाकर्मी 2021 के लिए चमेली देवी जैन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
  • चमेली देवी जैन पुरस्कार भारत में उन महिला मीडियाकर्मियों के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाते है, जिन्होंने सामाजिक विकास, राजनीति, समानता, लैंगिक न्याय, स्वास्थ्य, युद्ध और संघर्ष, और उपभोक्ता मूल्यों जैसे विषयों पर रिपोर्ट दी हो.

प्रश्न. वन्यजीवों को दुर्व्यवहार से बचाने के लिए कानूनी अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश कौन-सा बना है?

उत्तर. इक्वाडोर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वन्यजीवों को दर्व्यवहार से बचाने के लिए कानूनी अधिकार देने वाला दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर दुनिया का पहला देश बन गया है.
  • उद्देश्य – जानवरों पर बढ़ते अत्याचार और प्रताड़ना के मामलों को गंभीरता से लेते हुए दक्षिण अमेरिकी इक्वाडोर ने इस पहल को शुरू किया है.

Ecuador (ईक्वाडोर)

  • ईक्वाडोर दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है
  • ईक्वाडोर की राजधानी – क्यूटो
  • ईक्वाडोर की मुद्रा – United States Dollar
  • ईक्वाडोर के राष्ट्रपति – गुइलेर्मो लास्सो (Guillermo Lasso)

प्रश्न. मिथुन मंजूनाथ ने फ्रांस में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑरिएंटल मास्टर्स 2022′ में कौन-सा पदक जीता है?

उत्तर. रजत

प्रश्न. प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रकृति (Prakriti) और हरित’ नामक पहल को किसने शुरू किया है?

उत्तर. भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने प्रकृति (Prakriti) और हरित’ नामक पहल को शुरू किया है.
  • इस पहल का उद्देश्य प्रभावी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (PWM) सुनिश्चित करने के लिए छोटे बदलावों के प्रति जनता को जागरूक करना है.

प्रश्न. 6 अप्रैल 2022 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है?

उत्तर. 42वां (स्थापना – 6 अप्रैल, 1980)

प्रश्न. विकास और शांति हेतु अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 2022 (International Day of Sport for Development and Peace – IDSDP 2022) मनाया गया है?

उत्तर. 6 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 6 अप्रैल को पूरे विश्व में विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है.
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में खेल की भूमिका एवं योगदान को बढ़ावा देना है.
  • वर्ष 2022 की थीम – ‘सभी के लिए एक सतत और शांति पूर्ण भविष्य सुरक्षित करना खेल का योगदान (Securing a Sustainable and Peaceful future for all: The Contribution of sport)

प्रश्न. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जर्मन भाषा’ का पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एडुकेशन (DBSE)’ ने किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. एथे शिक्षण संस्थान (जर्मनी)

प्रश्न. हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी रिपोर्ट ‘हुरुन रिचेस्ट सेल्फ मेड वूमेन इन द वर्ल्ड 2022 (Hurun Richest Self-Made Women In The World 2022) में शीर्ष स्थान पर कौन सी महिला रही है?

उत्तर. वू यजुन (लॉन्गफोर)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • लॉन्गफोर की सह-संस्थापक वू यजुन हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी रिपोर्ट ‘हुरुन रिचेस्ट सेल्फ मेड वूमेन इन द वर्ल्ड 2022 में शीर्ष स्थान पर रही है, वू यजुन चीन देश की है । यह इस रिपोर्ट का 12वां संस्करण है, इस सूची के अनुसार वर्तमान में दुनिया में 124 स्व-निर्मित महिला अरबपति हैं इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिला फाल्गुनी नायर (नायका) की संस्थापक 10वें स्थान पर रही है और वह शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं.

प्रश्न. ‘गणगौर महोत्सव (Gangaur Festival)’ किस राज्य में मनाया गया है?

उत्तर. राजस्थान

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • गणगौर महोत्सव (Gangaur Festival) मुख्य रूप से राजस्थान में मनाया जाता है, यह राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है.

प्रश्न. डिजिटल डिवीजन का विस्तार करने के लिए ‘Neu’ नामक सुपर ऐप को किस कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाएगा?

उत्तर. टाटा समूह

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • टाटा समूह द्वारा अपनी डिजिटल डिवीजन का विस्तार करने के लिए ‘Neu’ नामक एक नया सुपर ऐप लॉन्च किया जाएगा.
  • टाटा के इस सुपर ऐप के जरिए यूजर्स शॉपिंग से लेकर पेमेंट, हवाई जहाज के टिकट की बुकिंग भी करा सकते हैं. टाटा अपने इस सुपर ऐप के जरिए रिलायंस जियो, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम को कड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है.

Tata Group – टाटा समूह

  • स्थापना – 1868
  • मुख्यालय – मुंबई (महराष्ट्र)
  • अध्यक्ष – नटराजन चन्द्रशेखरन
  • संस्थापक – जमशेदजी टाटा

प्रश्न. टेनिस टूर्नामेंट ‘मियामी ओपन (Miami open)’ जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने है?

उत्तर. कार्लोस अलकराज (स्पेन)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्काराजू ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को 7-5, 6-4 से हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022 का खिताब जीता है.
  • यह खिताब जीतने के बाद 18 वर्षीय कार्लोस अलकराज मियामी ओपन खिताब जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा चैंपियन बने है.

अन्य विजेताओं के नाम

  • पुरुष एकल – कार्लोस अल्काराजू (स्पेन)
  • महिला एकल – इगा स्विटेक (पोलैंड)
  • पुरुष युगल – पोलैंड के ह्यबर्ट हर्काज़्ज़ (Hubert Hurkacz) और अमेरिका के जॉन इस्नेर (John Isner)
  • महिला युगल – जर्मनी की लौरा सीजमुंड (Laura Siegemund) और रूस की वेरा ज़्वोनारेवा (Vera Zvonareva)

 

6 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. कार्कोट राजवंश का संबंध किसके इतिहास से था?

उत्तर. कश्मीर

प्रश्न. बिहार में ‘1857 कई क्रांति’ का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर. वीर कुंवर सिंह

प्रश्न. सियाचिन ग्लेशियर स्थित है?

उत्तर. कराकोरम श्रेणी

प्रश्न. भारतीय संविधान के कौन से अनुच्छेद के अनुसार उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के रूप में कार्य अथवा उसके कृत्यों का निर्वहन कर सकता है?

उत्तर. अनुच्छेद 65

प्रश्न. टोडरमल, किस मुगल शासक का प्रसिद्ध राजस्व मंत्री थे?

उत्तर. अकबर

प्रश्न. क्योटो प्रोटोकॉल किस वर्ष में अमल में लाया गया था?

उत्तर. 2005

प्रश्न. मलेरिया फैलाने वाले रोगाणुओं (प्लाज्मोडियम) की खोज किसने की थी?

उत्तर. लेवरेन

प्रश्न. मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर से फैलता है। इसकी खोज सबसे पहले किसने की थी?

उत्तर. रोनाल्ड रास

प्रश्न. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण सिद्धांत की खोज किसने की?

उत्तर. माइकल फैराडे

प्रश्न. वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

उत्तर. बिहार

Leave a Comment

error: Content is protected !!