Daily Current Affairs 8 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 8 अप्रैल 2022 हिंदी में
8 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. प्रतिष्ठित ‘ओ हेनरी पुरस्कार 2022 (0. Henry Award 2022)’ किसने जीता है?
उत्तर. अमर मित्रा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वयोवृद्ध बंगाली लेखक और प्रसिद्ध साहित्यकार अमर मित्रा ने 2022 का प्रतिष्ठित ओ हेनरी पुरस्कार जीता है.
- इनको ये पुरस्कार एक शॉर्ट फिक्शन स्टोरी गाओंबूरो (Gaonburo) के लिए प्रदान किया गया है.
- प्रतिष्ठित ओ हेनरी पुरस्कार 1919 में प्रख्यात लेखक विलियम सिडनी पॉर्टर की स्मृति में स्थापित किया गया था, यह पुरस्कार लघु कथाओं और अनुवादित रचनाओं के लिए प्रदान किया जाता है.
प्रश्न. ‘एशियन विकास बैंक (ADB)’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था कितने प्रतिशत बढ़ने का अनुमान लगया गया है?
उत्तर. 7.5%
प्रश्न. ‘सर्बिया के राष्ट्रपति (President) कौन बने है?
उत्तर. अलेक्जेंडर वूसिक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘अलेक्जेंडर वूसिक (Aleksandar Vucic)’ दूसरी बार सर्बिया के राष्ट्रपति बने है
सर्बिया (Serbia)
- सर्बिया यूरोप महाद्वीप में स्थित है
- सर्बिया की राजधानी – बेलग्रेड
- सर्बिया की Currency – सर्बियाई दिनार
- सर्बिया के प्रधानमंत्री – एना बर्नाबिक
- सर्बिया के राष्ट्रपति – एलेक्जेंडर वुसिक
पिछली टॉप-5 अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति
- तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति – सर्दार बर्दिमुहमदोव
- फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर’ किस देश के फिर से राष्ट्रपति बने है – जर्मनी
- होंडुरास (Honduras)’ की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी है – शियोमारा कास्त्रो
- निकारागुआ (Nicaragua) के नए राष्ट्रपति कौन बने है – जोस डैनियल ओर्टेगा
- कजाखस्तान के नए प्रधान मंत्री कौन बने है – अलीखान स्माइलोव
प्रश्न. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस देश की यात्रा पर पीले ट्यूलिप फूल की एक प्रजाति का नाम ‘मैत्री’ रखा है?
उत्तर. नीदरलैंड
प्रश्न. विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 (World Health Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 7 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विश्व स्वास्थ्य दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कई अन्य संगठनों के साथ 7 अप्रैल को मनाया जाता है.
- उद्देश्य – विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ लिए जागरुक करना है.
- वर्ष 2022 की थीम – हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (Our Planet, Our Health)
पिछले टॉप-5 दिवस
- डिजिटल दुनिया में लोगों को जागरूक करने के लिए सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 8 फरवरी, 2022 (थीम – Together for a better internet)
- ‘राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2022’ कब मनाया गया है – 12 फरवरी, (थीम – उत्पादकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता)
- महिलाओं के लिए शून्य सहिष्णुता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 6 फरवरी, (थीम – No Time for Global Inaction, Unite, Fund, and Act to End Female Genital Mutilation)
- भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 (सरोजिनी नायडू की जयंती) कब मनाया गया है – 13 फरवरी
- विश्व रेडियो दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 13 फरवरी, (Radio and Trust)
प्रश्न. यूनेस्को द्वारा वर्ष 1994 में रवांडा में तुत्सी समुदाय के विरुद्ध हुए जनसंहार पर विचार का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Reflection on the 1994 Genocide against the Tutsi in Rwanda)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 7 अप्रैल
प्रश्न. डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक (Development Credit Bank – DCB) के नए MD और CEO कौन बने है?
उत्तर. मुरली नटराजन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मुरली नटराजन डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक के MD और CEO बने है
Development Credit Bank
- स्थापना – 1930
- मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
प्रश्न. किस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश ने सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए ‘हॉबी हब्स (Hobby Hubs) स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर. दिल्ली
प्रश्न. केंद्र सरकार द्वारा ‘सेमीकॉन इंडिया (Semicon India) के लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया है, इस समिति के अध्यक्ष कौन बनेंगे?
उत्तर. अश्विनी वैष्णव (केंद्रीय रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्र सरकार ने सेमीकॉन इंडिया सलाहकार समिति के गठन की घोषणा की है, जिसमें अश्विनी वैष्णव समिति के अध्यक्ष बनेंगे और राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे.
- ‘सेमीकॉन इंडिया’ कार्यक्रम देश के सेमीकंडक्टर को मजबूत करने और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से गठित किया जाएगा.
प्रश्न. फोर्ब्स (Forbes)’ द्वारा जारी की गई अरबपतियों की सूची 2022 (Forbes Billionaires List 2022) के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने?
उत्तर. एलोन मस्क (टेस्ला, संयुक्त राज्य अमेरिका)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एलोन मस्क, टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक फोर्ब्स की सूची में पहली बार 219 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने है.
- फोर्ब्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची का संकलन करती है, वहीं भारत में मुकेश अंबानी 90.7 विलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक सूची में 10वें स्थान पर हैं
सूची में शीर्ष तीन व्यक्तियों के नाम
- एलोन मस्क – 219 विलियन डॉलर (टेस्ला, संयुक्त राज्य अमेरिका)
- जेफ बेजोस – 171 विलियन डॉलर (अमेज़न, संयुक्त राज्य अमेरिका)
- बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली – 158 विलियन डॉलर (LVMH, फ्रांस)
- रिपोर्ट जरिकर्ता – फोर्ब्स
- मुख्यालय – न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)
प्रश्न. ‘Decoding Indian Babudom (डिकोडिंग इंडियन बाबूडोम)’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. अश्विनी श्रीवास्तव
प्रश्न. ‘K K बिड़ला फाउंडेशन’ द्वारा कविताओं के संग्रह मैं तो यहां हूं (Mein to Yahan Hun)’ के लिए प्रतिष्ठित 30वें सरस्वती सम्मान से किसे सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर. रामदरश मिश्रा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रामदरश मिश्रा को KK बिड़ला फाउंडेशन द्वारा कविताओं के संग्रह मैं तो यहां हूं (Mein to Yahan Hun)’ के लिए 30वें प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.
- 1991 में स्थापित सरस्वती सम्मान देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है यह हर साल किसी भारतीय नागरिक द्वारा किसी भी भारतीय भाषा में लिखे गए और पिछले 10 वर्षों के भीतर प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है.
प्रश्न. रक्षा विनिर्माण में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिये तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची’ को किसके द्वारा जारी किया जाएगा?
उत्तर. राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री)
प्रश्न. भारत और किस देश की सेना के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘बकलोह 2022 (Bakloh 2022)’ का आयोजन हुआ है?
उत्तर. किर्गिस्तान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत और किर्गिस्तान की सेना के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘बकलोह 2022’ का 9वां संस्करण विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित हुआ है.
- यह युद्ध अभ्यास दोनों देशों के बीच विशेष कौशल और तकनीकों को साझा करने के अलावा, संयुक्त प्रशिक्षण और मौजूदा रिश्तों को और मजबूत करेगा.
- आयोजन स्थल – बकलोह (हिमाचल प्रदेश)
- संस्करण – 9वां
प्रश्न. किस राज्य में चिथिरई उत्सव (Chithirai Festival) शुरू हआ है?
उत्तर. तमिलनाडु
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तेरह दिवसीय वार्षिक चिथिराई उत्सव’ तमिलनाडु राज्य में शुरू हुआ है.
- इसे प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी-सुंदरेश्वर मंदिर का चिथिराई ब्रह्मोत्सवम’ के नाम भी जाना जाता है
7 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. 1026 ई. में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर हमला और लूटपाट किसने की?
उत्तर. महमूद गजनवी
प्रश्न. पेड़ों की प्रसिद्ध प्रजाति ‘सुंदरी’ किस वन में पायी जाती है?
उत्तर. मैंग्रोव वन
प्रश्न. ‘भारत का कोकिला’ किसे कहा जाता है?
उत्तर. सरोजनी नायडू
प्रश्न. विवेकानंद रॉक मेमोरियल कहाँ स्थित है?
उत्तर. कन्याकुमारी
प्रश्न. मानव शरीर का कौन सा हिस्सा ऑस्टियोपोरोसीस नामक बीमारी से प्रभावित होता है?
उत्तर. हड्डियाँ
प्रश्न. मानव शरीर में सबसे बड़ी हड्डी कौन सी है?
उत्तर. फीमर (जांघ की हड्डी)
प्रश्न. उत्तर प्रदेश की सीमाएँ कितने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ लगती?
उत्तर. 9
प्रश्न. कान के पर्दे की जाँच के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
उत्तर. ऑटोस्कोप (Autoscope)
प्रश्न. अल्बर्ट आइंस्टीन को किस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था?
उत्तर. 1921
प्रश्न. भारत की समुद्री तट रेखा की कुल लंबाई कितनी है?
उत्तर. 7516 किमी