Daily Current Affairs 1-2 March 2022 in Hindi by NeedsEdu




Daily Current Affairs 1-2 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 1-2 मार्च 2022 हिंदी में

दोस्तो, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफ़ेयर्स का महत्व कितना बढ़ गया है, तो इसी बात को ध्यान में रखते हुये हम अपनी बेबसाइट पर आप सभी को Daily Curret Affairs उपलब्ध कराते हैं.  भारत और विदेश से सम्बंधित 3 मार्च 2022 के कर्रेंट अफेयर्स हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO इत्यादि परीक्षाओं के लिए सहायक होगी.

इस पोस्ट में आपको Daily Current Affairs उपलब्ध कराऐंगे व इस पोस्ट को Daily सुबह 8 बजे Update किया जायेगा. तो आप सभी से निवेदन है कि इस पोस्ट को अपने Bookmark में Save कर लीजिये व Daily Visit करते रहिये.

1-2 March 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)’ की कार्यकारी समिति के नए अध्यक्ष कौन बने है? 

उत्तर. भूषण पटवर्धन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भूषण पटवर्धन राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) की कार्यकारी समिति के नए अध्यक्ष बने है, राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) UGC द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय है.
  • स्थापना – 5 सितंबर, 1994
  • मुख्यालय – बैंगलोर, कर्नाटक

पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति

  1. भारतीय सेना के नए ‘डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (Deputy Chief of Army Staff) – चन्नीरा बंसी पोनप्पा
  2. आंध्रप्रदेश लोक सेवा अयोग (APPSC)’ के नए अध्यक्ष – गौतम सवांग
  3. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)’ के नए निदेशक – दिनेश प्रसाद सकलानी
  4. ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)’ के नए अध्यक्ष – एम जगदीश कुमार
  5. भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI)- के नए अध्यक्ष – रवि मित्तल

प्रश्न. किस बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी ने भारत में एंड्रॉइड डिवाइस उपयोगकर्ताओं के लिए प्ले पास (Play Pass)’ सब्सक्रिप्शन को लॉन्च किया है? 

उत्तर. गूगल 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • गूगल कंपनी ने भारत में ‘Play Pass’ सब्सक्रिप्शन को लॉन्च किया है, जो एंड्रॉइड डिवाइस उपयोगकर्ताओं को विज्ञापनों, इन-ऐप खरीदारी और अग्रिम भुगतान के बिना 1,000 से अधिक एप्लिकेशन और गेम तक पहुंच प्रदान करेगी.

Google – गूगल 

  • गूगल अमेरिका की बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है. 
  • स्थापना – 4 सितंबर 1998 
  • मुख्यालय – कैलिफोर्निया (USA) 
  • संस्थापक – सर्गेई ब्रिन /लैरी पेज 
  • CEO – सुंदर पिचाई 
  • CFO – रूठ पोरट
  • पेरन्ट कंपनी – अल्फाबेट इंक

प्रश्न. ‘विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 (World Archery Para Championships 2022)’ के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी है?

उत्तर. पूजा जातयान

महत्वपूर्ण बिंदु: 

  • पूजा जातयान विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022′ के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है, पूजा जातयान फाइनल में इटली की पैट्रिली विन्सेंज़ा से हार गईं और इन्हें रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा. 
  • आयोजन स्थलदुबई, UAE

प्रश्न. ‘LIC म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)’ के नए (MD & CEO) कौन बने है?

उत्तर. टी एस रामकृष्णन

महत्वपूर्ण बिंदु: 

  • टी एस रामकृष्णन ‘LIC म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)’ के नए (MD & CEO) बने है.
  • टी एस रामकृष्णन, दिनेश पंगटे का स्थान लेंगे.

पिछले टॉप-5 (MD & CEO)

  1. ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेस डिवीजन (NeGD)’ के नए (CEO) कौन बने है – अभिषेक सिंह
  2. ‘भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)’ के ‘MD & CEO’ कौन बने है – राकेश शर्मा
  3. होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) के नए अध्यक्ष और (CEO) कौन बने है – तकुया त्सुमुरा
  4. ‘एयर इंडिया (Air India)’ के नए MD और CEO कौन बने है – इलकर आइची
  5. विद्युत ऊर्जा कंपनी अडाणी पॉवर (Adani Power) के नए CEO कौन बने है – शेर सिंह बी ख्यालिया

प्रश्न. विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2022 (World Civil Defence Day 2022) कब मनाया गया है? 

उत्तर. 1 मार्च 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2022 के रूप में मनाया गया है, विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस नागरिक सुरक्षा के महत्व की ओर ध्यान आकर्षित करने और आपदाओं से लड़ने वालों के प्रयासों और बलिदानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – नागरिक सुरक्षा और हर घर में प्राथमिक उपचार (Civil defense and first aid in every home)

पिछले टॉप-5 दिवस और थीम 

  1. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2022 – 26 जनवरी, (थीम – ‘एक डेटा संस्कृति को अपनाने और एक डेटा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करके सीमा शुल्क डिजिटल परिवर्तन को बढ़ाना)
  2. अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस 2022 – 27 जनवरी, (थीम – Memory, Dignity and Justice)
  3. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 – 25 जनवरी, (थीम – Making Elections Inclusive, Accessible and Participative) 
  4. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 25 जनवरी (थीम- Rural and Community Centric Tourism)
  5. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022- 24 जनवरी (थीम- Changing Course Transforming Education)

प्रश्न. ‘सूरजकुंड हस्त शिल्प मेला (Surajkund Hand Craft Fair)’ कहाँ आयोजित किया जाएगा? 

उत्तर. फरीदाबाद (हरियाणा)

महत्वपूर्ण बिंदु: 

  • सूरजकुंड का मेला फरीदाबाद, हरियाणा में 20 मार्च से 04 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया जायेगा, यह मेला भारत का एक रंगीन पांरपरिक शिल्प त्योहार है जोकि सूरजकुंड परिसर में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है.
  • संस्करण – 35वां
  • थीम स्टेट – जम्मू और कश्मीर को चुना गया है

पिछले टॉप-5 Festival

  1. विश्व प्रसिद्ध ‘खजुराहो नृत्य महोत्सव 2022 का आयोजन कहाँ पर हुआ – मध्यप्रदेश
  2. विश्व प्रसिद्ध ‘मरू (Maru)’ उत्सव का आयोजन कहाँ पर हुआ – जैसलमेर (राजस्थान)
  3. ‘कंचोथ पर्व (Kanchoth Parv)’ किस राज्य केन्द्रशासित प्रदेश में मनाया गया – जम्मू-कश्मीर
  4. तोरग्या महोत्सव 2022 (Torgya Festival 2022)’ कहाँ मनाया गया – अरुणाचल प्रदेश
  5. स्पितुक गुस्टर फेस्टिवल 2022 (Spituk Gustor Festival 2022)’ कहाँ मनाया गया – लद्दाख

प्रश्न. ‘दुबई टेनिस चैंपियनशिप 2022’ का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है? 

उत्तर. आंद्रे रूबलेव

महत्वपूर्ण बिंदु:  

  • आंद्रे रूबलेव ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली को 6-3, 6-4 से हराकर एक सप्ताह के अंदर दूसरा और अपने करियर का कुल 10वां खिताब जीत लिया है. 

अन्य विजेताओं के नाम

  • महिला एकल का खिताब जेसेना ओस्टापेंको ने जीता है
  • पुरुष युगल में जर्मनी के टिम पुत्ज़ और न्यूज़ीलैंड के माइकल वीनस ने यह खिताब जीता है 
  • महिला युगल का खिताब वेरोनिका कुडरमेतोवा और एलिस मर्टेस ने जीता है 
  • आयोजन स्थल – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

प्रश्न. टेनिस टूर्नामेंट ‘कतर ओपन 2022 (Qatar Open 2022)’ में महिला एकल का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है? 

उत्तर. इगा स्विटेक

महत्वपूर्ण बिंदु: 

  • पोलैंड की इगा स्विटेक ने टेनिस टूर्नामेंट ‘कतर ओपन 2022′ का खिताब जीत लिया है, इन्होंने फाइनल मैच में एनेट कोंटेविट को 6-2, 6-0 से हराकर यह खिताब जीता है. 
  • यह इगा स्विटेक का दूसरा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब है वहीं, उन्होंने अब तक चार डब्ल्यूटीए सिंगल्स के खिताब जीते हैं.

प्रश्न. 58वीं सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2022′ खेल का आयोजन कहाँ हुआ है? 

उत्तर. कानपुर (उत्तरप्रदेश)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 58वीं सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2022 खेल का आयोजन कानपुर, उत्तरप्रदेश में हुआ है.
  • इस खेल का आयोजन अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा किया गया है.

FIDE

  • विश्व में जीतने भी शतरंज के खेल होते है उन्हे FIDE रेगुलेट करता है. 
  • International Chess Federation 
  • विश्व शतरंज महासंघ 
  • स्थापना – 20 जुलाई 1924 
  • मुख्यालय – लुसाने (स्विट्जरलैंड) 
  • अध्यक्ष – आरकड़ी डवोरकोविच

प्रश्न. शून्य भेदभाव दिवस 2022 (Zero Discrimination Day 2022) कब मनाया गया है? 

उत्तर. 1 मार्च

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • शून्य भेदभाव दिवस 2022 (Zero Discrimination Day 2022) 1 मार्च को मनाया गया है, यह दिवस महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों एवं भेदभाव के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – नुकसान पहुंचाने वाले कानूनों को हटाओ, सशक्त बनाने वाले कानून बनाए(Remove Laws That Harm, Create Laws That Empower).

प्रश्न. जनऔषधि दिवस सप्ताह 2022 कब से कब तक मनाया जाएगा? 

उत्तर.  1 मार्च से 7 मार्च 2022 (थीम- जन औषधि-जन उपयोगी) संस्करण- चौथा 

प्रश्न. L&T फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के नए अध्यक्ष कौन बने है? 

उत्तर. एसएन सुब्रह्मण्यन 

प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कब से कब तक मनाया जाएगा? 

उत्तर. 1 से 8 मार्च 2022 

प्रश्न. कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य ने कृषि निर्यात नीति शुरू की है? 

उत्तर. महाराष्ट्र 

प्रश्न. किस राज्य ने ‘पशुपालन (ऊंट पालन)’ को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है? 

उत्तर. राजस्थान




प्रश्न. ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)’ की नई अध्यक्ष कौन बनी है?

उत्तर. माधबी पुरी बुच

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • माधबी पुरी बुच ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)’ की नई अध्यक्ष बनी है.
  • माधबी पुरी बुच, अजय त्यागी का स्थान लेंगी

SEBI

  • भारत में जीतने भी शेयर मार्किट है जैसे NSE (National Stock Exchange) और BSE (Bombay Stock Exchange) इसे SEBI रेगुलेट करता है.
  • Securities and Exchange Board of India – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड 
  • स्थापना – 12 April 1992 (12 April, 1988) 
  • मुख्यालय – मुंबई 
  • अध्यक्ष – माधबी पुरी बुच

पिछली टॉप-5 महिलाओं की नियुक्ति 

  1. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)’ एथलीट आयोग की नई अध्यक्ष – एम्मा टेरहो 
  2. यूरोपीय संघ (EU) की संसद की नई अध्यक्ष – रोबर्टा मेटसोला 
  3. भारत की नई लेखा महानियंत्रक (Controller General of Accounts, CGA) – सोनाली सिंह 
  4. भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कप्तान – सविता पुनिया 
  5. प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक मामले की जाँच समिति की अध्यक्ष – इंदु मल्होत्रा

प्रश्न. भारतीय भाषाओं के प्रचार पर जोर देने के लिए भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी (Bhasha Certificate Selfie) अभियान को किस मंत्रालय ने शुरू किया है?

उत्तर. शिक्षा मंत्रालय

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भाषा प्रमाणपत्र सेल्फी’ अभियान शिक्षा मंत्रालय द्वारा बहुभाषावाद को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है ताकि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा दिया जा सके. 
  • भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी’ अभियान लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने सर्टिफिकेट के साथ सेल्फी पोस्ट करते समय हैशटैग #BhashaCertificateSelfie का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करती है.
  • वर्तमान में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान है.

पिछले टॉप-5 अभियान

  1. प्री- प्राइमरी छात्रों के लिए खुले मैदान में कक्षाएं आयोजित करने के लिए ‘पराय शिक्षालय (पड़ोस स्कूल)’ अभियान को कौन- सा राज्य शुरू करेगा – पश्चिम बंगाल 
  2. ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई,स्वच्छता के लिए ‘CLAP अभियान’ को किस राज्य की सरकार ने शुरू किया है – आंध्रप्रदेश 
  3. किस राज्य की सरकार ने कन्याओं तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘पंख अभियान (PANKH Abhiyan)’ की शुरुआत की है – मध्य प्रदेश
  4. किस भारतीय रक्षा बल ने ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ (Sard hawa) को शुरू किया – BSF 
  5. किस प्रौद्योगिकी मंच ने ‘जागरुक वोटर’ अभियान को शुरू किया – ट्विटर

प्रश्न. ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 (National Science Day 2022)’ कब मनाया गया है? 

उत्तर. 28 फरवरी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 (National Science Day 2022)’ के रूप में मनाया गया है, यह दिन भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
  • वर्ष 2022 की थीम – सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण (Integrated Approach in Science and Technology for Sustainable Future)

पिछले टॉप-5 दिवस और थीम 

  1. विश्व चिंतन दिवस 2022-22 फरवरी (थीम – हमारा विश्व, हमारा समान भविष्य)
  2. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2022- 21 फरवरी (थीम – बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग: चुनौतियां और अवसर)
  3. विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2022- 20 फरवरी (थीम – Achieving Social Justice through Formal Employment)
  4. ‘भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)’ द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2022 का आयोजन कब से कब तक किया गया – 14-18 फरवरी 2022 (थीम- गो डिजिटल, गो सिक्योर’)
  5. ‘राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2022-12 फरवरी (थीम – उत्पादकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता)

प्रश्न. ‘मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप 2022 (Moscow Wushu Stars Championship 2022)’ के जूनियर टूर्नामेंट में भारतीय वुशु खिलाड़ी सादिया तारिक ने कौन-सा पदक जीता है? 

उत्तर. स्वर्ण

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय वुशु खिलाड़ी सादिया तारिक ने ‘मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप 2022′ जूनियर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रूसी खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है.
  • आयोजन स्थल – मॉस्को (रूस)

प्रश्न. टेनिस टूर्नामेंट मैक्सिकन ओपन 2022 (अकापुल्को खिताब) को किस खिलाड़ी ने जीता है? 

उत्तर. राफेल नडाल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ब्रिटिश खिलड़ी कैमरन नोरी को टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में 6-4, 6-4 से हराकर मैक्सिकन ओपन 2022 (अकापुल्को खिताब) को जीत लिया है.
  • पुरुष युगल में इस खिताब के विजेता – स्पेन के फेलिसियानो लोपेज़ (Feliciano Lopez.) और ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास (Stefanos Tsitsipas)
  • आयोजन स्थल – अकापुल्को, मेक्सिको

पिछले टॉप-5 टेनिस खिताब 

  1. रियो ओपन टेनिस ATP 500’ खिताब जितने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन बने – कार्लोस अल्काराज़ 
  2. टेनिस टूर्नामेंट ‘अर्जेंटीना ओपन 2022 का खिताब किसने जीता है – कैस्पर रूड 
  3. टेनिस टूर्नामेंट ‘टाटा ओपन में पुरूष युगल का खिताब किसने जीता है – रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना 
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022′ में महिला एकल ग्रैंडस्लैम का खिताब किसने जीता है – एश्ले बार्टी 
  5. सिडनी टेनिस क्लासिक टूर्नामेंट 2022′ में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है – असलान करात्सेव

प्रश्न. केंद्र सरकार ने युद्ध प्रभावित देश यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापिस लाने के लिए किस मिशन को शुरू किया गया है? 

उत्तर. ऑपरेशन गंगा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्र सरकार ने युद्ध प्रभावित देश यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापिस लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga)’ नामक मिशन को शुरू किया है, इस मिशन के तहत, यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की वापसी का खर्च केंद्र सरकार किया जाएगा.

प्रश्न. IPL टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के नए कप्तान कौन बने है? 

उत्तर. मयंक अग्रवाल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मयंक अग्रवाल IPL टीम’ ‘पंजाब किंग्स (Punjab Kings)’ के नए कप्तान बने है, ‘इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)’ के 15वें संस्करण का आयोजन 26 मार्च 2022 से शुरू किया जाएगा.

IPL – Indian Premier League 

  • IPL का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था. 
  • इसमे विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स थी और उपविजेता टीम चेन्नई सुपरकिंग्स थी.
  • 2021 में IPL का 14वां संस्करण’ भारत और UAE देश में खेला गया है.
  • IPL 2021 में विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स रही है.
  • IPL 2021 में ऋतुराज गायकवाड़ को ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) से सम्मानित किया गया है.
  • IPL 2021 में हर्षल पटेल को पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) से सम्मानित किया गया है.

प्रश्न. प्रतिष्ठित ‘बोल्टजमान पदक’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कौन बने है? 

उत्तर. दीपक धर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • दीपक धर को सांख्यिकीय भौतिकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित बोल्टजमान पदक से सम्मानित किया गया है.
  • सांख्यिकीय भौतिकी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला पदक 8 से 12 अगस्त तक टोक्यो में स्टैटफिस 28 सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा.

पिछले टॉप-5 पुरस्कार

  1. युवा गणितज्ञों के लिए ‘रामानुजन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है – नीना गुप्ता 
  2. ‘दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022’ में फिल्म ऑफ द ईयर’ पुरस्कार किसे मिला – पुष्पा: द राइज 
  3. पाकिस्तान ने किस व्यक्ति को अपने दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘हिलाल-ए पाकिस्तान’ से सम्मानित किया है – बिल गेट्स
  4. किस भारतीय महारत्न कंपनी को भारत की सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का पुरस्कार प्रदान किया है – कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
  5. URJA अवार्ड्स के पांचवें संस्करण में बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर 2022′ का पुरस्कार किसे मिला है – योहन पूनावाला

प्रश्न. ‘दुर्लभ रोग दिवस 2022 (Rare Disease Day – RDD 2022)’ कब मनाया गया है? 

उत्तर. 28 फरवरी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 28 फरवरी को ‘दुर्लभ रोग दिवस 2022 के रूप में मनाया गया है, हर साल (फरवरी के आखिरी दिन यह दिवस मनाया जाता है).
  • उद्देश्य – यह दिन दर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्लभ बीमारियों वाले व्यक्तियों और उनके परिवारों के लिए उपचार और चिकित्सा प्रतिनिधित्व तक पहुँच में सुधार के लिए मनाया जाता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – अपने रंग साझा करें(Share Your Colors)

प्रश्न. ‘Udaan Ek Majdoor Bachhe Ki’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है? 

उत्तर. मिथिलेश तिवारी

महत्वपूर्ण बिंदु: 

पिछली टॉप-5 पुस्तक

  1. The $10 Trillion Dream – सुभाष चंद्र गर्ग 
  2. A little book of India – रस्किन बॉन्ड 
  3. The Angles of Kailash – शुबीरा प्रसाद 
  4. Operation khatma – आरसी गंजु, अश्विनी भटनागर 
  5. The Legend of Birsa Munda – तुहिन ए सिन्हा और अंकिता वर्मा

प्रश्न. भारत सरकार ने आप्रवासन वीज़ा विदेशी पंजीकरण ट्रैकिंग (IVFRT)’ योजना का कब तक जारी रखने की मंजूरी दी है?

उत्तर. मार्च 2026 

प्रश्न. किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश की सरकार ने भारत के पहले इलेक्ट्रॉनिक -अपशिष्ट ईको पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी है?

उत्तर. दिल्ली 

प्रश्न. विश्व एनजीओ दिवस 2022 (World NGO Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 27 फरवरी

प्रश्न. हेमानंद बिस्वाल का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, यह किस राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री थे?

उत्तर. ओडिशा 

प्रश्न. पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2022 कब मनाया गया है?

उत्तर. 27 फरवरी





Leave a Comment

error: Content is protected !!