10 February 2023 Current affairs in Hindi | 10 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 10 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
10 February 2023 Current Affairs in Hindi | 10 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : किस विश्वविद्यालय को जल्द ही यूनेस्को ‘विरासत’ टैग प्राप्त होगा?
उत्तर : विश्वभारती विश्वविद्यालय
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रवींद्रनाथ के द्वारा वर्ष 1921 में स्थापित किया गया विश्वभारती विश्वविद्यालय को जल्द ही यूनेस्को ‘विरासत’ टैग प्राप्त होगा. यूनेस्को के अनुसार, 1922 में, विश्व-भारती का उद्घाटन कला, भाषा, मानविकी, संगीत में अन्वेषण के साथ एक संस्कृति केंद्र के रूप में किया गया था.
प्रश्न : हाल ही में किसने भारत में ड्रोन के लिए पहला अनमेंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है?
उत्तर : नितिन गडकरी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में भारत में ड्रोन के लिए पहला अनमेंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है. इसे दुनिया की अत्याधुनिक मानव रहित यातायात प्रबंधन प्रणाली बताया जा रहा है, जो प्रति घंटे 4,000 उड़ानें और प्रति दिन 96,000 उड़ानें संभालने में सक्षम है.
प्रश्न : भारत के किस राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने नई दिल्ली में बीकानेर हाउस में मूर्तिकला पार्क का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर : राजस्थान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आधुनिक एवं समकालीन कला और संस्कृति की झलक लिये हुए स्कल्पचर पार्क का उद्घाटन किया है. उन्होंने कहा है की इंडिया आर्ट फेयर के दौरान इस स्कल्पचर पार्क की नींव रखी गई है.
प्रश्न : केंद्र सरकार ने हाल ही में के सत्यनारायण राजू को तत्काल प्रभाव से किस बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है?
उत्तर : केनरा बैंक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्र सरकार ने हाल ही में के सत्यनारायण राजू को तत्काल प्रभाव से केनरा बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है. वह एल वी प्रभाकर की जगह लेंगे, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2022 को पद छोड़ दिया था.
प्रश्न : प्लांट-बेस्ड मीट ब्रांड UnCrave ने हाल ही में किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
उत्तर : वीर दास
महत्वपूर्ण बिंदु:
- Delightful Gourmet Pvt Ltd का प्लांट-बेस्ड मीट ब्रांड UnCrave, जो मीट डिलीवरी ब्रांड Licious का मालिक भी है, ने कॉमेडियन-अभिनेता वीर दास को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
प्रश्न : इसरो-नासा के द्वारा निर्मित “निसार” उपग्रह इस वर्ष किस महीने में भारत से लांच किया जायेगा?
उत्तर : सितम्बर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और इसरो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह सितंबर में संभावित प्रक्षेपण के लिए फरवरी 2023 के अंत में भारत भेजा जाएगा और किसे सितम्बर महीने में भारत से लांच किया जायेगा.
प्रश्न : एनटीपीसी ने लगातार कौन से वर्ष “एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023” जीता है?
उत्तर : छठे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट को हाल ही में यूएसए द्वारा लगातार छठे वर्ष “एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023” से सम्मानित किया है.
प्रश्न : कहाँ पर स्थित देश का पहला ग्लास इग्लू रेस्टोरेंट गुलमर्ग में खोला गया है?
उत्तर : जम्मू और कश्मीर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्तरां इन दिनों विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में आने वाले पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कांच की दीवार वाले इस रेस्टोरेंट को गुलमर्ग के कोलाहोई ग्रीन हाइट्स होटल ने बर्फ के बीच में बनाया है.
Read Also: