10 October 2022 Current Affairs in Hindi | 10 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब और किसलिए मनाया जाता है?
उत्तर : 10 अक्टूबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं मानसिक स्वास्थ्य के सहयोगात्मक प्रयासों को संगठित करने के उद्देश्य से विश्व प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की स्थापना की थी।
प्रश्न : किस देश ने चीन ने सूर्य के रहस्यों को जानने के लिए कुआफू -1 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में प्रक्षेपित किया है?
उत्तर : चीन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चीन ने हाल ही में अपनी पहली सौर वेधशाला कुआफू -1 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में प्रक्षेपित किया है इसका कार्य सूर्य के रहस्यों को जानने के लिए किया जाएगा.
प्रश्न : चुनाव आयोग ने हाल ही में किस चुनाव चिह्न पर रोक लगाईं?
उत्तर : ‘धनुष-बाण’
महत्वपूर्ण बिंदु:
- महाराष्ट्र के अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी उपचुनाव में चुनाव आयोग ने हाल ही में शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ के उपयोग पर अपने अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
प्रश्न : जापान ग्रां प्री में किसने पहला स्थान हासिल कर फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप जीती?
उत्तर : मैक्स वर्स्टापेन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अपने करियर की दूसरी फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप जीतते हुए रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन ने जापान ग्रां प्री में पहला स्थान हासिल किया।
प्रश्न : कौन द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए?
उत्तर : एम के स्टालिन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- द्रमुक महापरिषद ने सर्वसम्मति से श्री एम के स्टालिन को दूसरी बार पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुना।
प्रश्न : चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित किस व्यक्ति को सीताराम जयपुरिया फाउंडेशन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : डा. कृष्ण कुमार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ व कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल में बाल रोग प्रमुख डा. कृष्ण कुमार को प्रतिष्ठित सीताराम जयपुरिया फाउंडेशन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न : किस राज्य की टीम ने दिल्ली महिला प्रीमियर लीग में ग्रोइंग स्टार को 6-0 से हराकर दूसरा स्थान पक्का कर लिया?
उत्तर : गढ़वाल एफसी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दिल्ली महिला प्रीमियर लीग में गढ़वाल एफसी ने रविवार को ग्रोइंग स्टार को 6-0 से हराकर दूसरा स्थान पक्का कर लिया।
प्रश्न : राजस्थान सरकार की ओर से किस उद्योगपति को राज्य स्तरीय भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर : गौतम आर मोरारका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- शिक्षा के क्षेत्र में दानदाताओं द्वारा विद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं के विकास एवं उन्नयन के लिए किए गए सहयोग के कामों के लिए गौतम आर मोरारका को भामाशाह पुरस्कार सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 12 अक्टूबर को जयपुर में होगा।
इन्हे भी पढ़ें: