9 October 2022 Current Affairs in Hindi | 9 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स

9 October 2022 Current Affairs in Hindi | 9 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न : हमारे दैनिक जीवन में डाक के महत्व को दर्शाने के लिए हर वर्ष विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर : 9 अक्टूबर 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को विश्वभर में ‘विश्व डाक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, विश्व डाक दिवस का उद्देश्य हमारे दैनिक जीवन में डाक के महत्व को दर्शाना तथा इसकी उपयोगिता साबित करना है।

प्रश्न : अंतरराष्‍ट्रीय आर्थिक शोध वार्षिक (ईरा) पुरस्कार 2021 से निम्नलिखित में से किसे हाल ही में पुरस्कृत किया है?

उत्तर : डॉ कनिका पठानिया 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • डॉ कनिका पठानिया को भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय आर्थिक शोध वार्षिक (ईरा) पुरस्कार 2021 से पुरस्कृत किया है।

प्रश्न : मध्यप्रदेश की किस पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में शराबबंदी की अपनी मुहिम के तहत दो महीने ‘भवन त्यागने’ की घोषणा की है?

उत्तर : उमा भारती 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • शराबबंदी की अपनी मुहिम के तहत मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने दो महीने तक भवन छोड़ने और इस दौरान शराब की दुकान या अहाते के सामने टेंट लगाकर छोटी सी चौपाल लगाने की घोषणा की है।

प्रश्न : सुल्तान जौहर कप 2022 के लिये हॉकी इंडिया ने 18-सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा हाल ही में की यह खेल कहाँ खेला जाएगा?

उत्तर : मलेशिया

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मलेशिया में होने वाले आगामी सुल्तान जौहर कप 2022 के लिये हॉकी इंडिया ने 18-सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष टीम की हाल ही में घोषणा की।

प्रश्न : किसे एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) का अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

उत्तर : श्री ए बालासुब्रमण्यम 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बालासुब्रमण्यम को सर्वसम्मति से हाल ही में एएमएफआई के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। एवं बोर्ड ने सुश्री राधिका गुप्ता संगठन का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई है।

प्रश्न : हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने कहाँ पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया?

उत्तर : गंगटोक 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित राजभवन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। और श्री अमित शाह ने ‘प्रगति पथ’, कॉफी टेबल पुस्तक का विमोचन भी किया।

प्रश्न : किस कंपनी ने एक्सिस नैस्डैक 100 फंड ऑफ फंड लॉन्च करने की घोषणा की?

उत्तर : एक्सिस म्यूचुअल फंड 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी एक्सिस म्यूचुअल फंड ने हाल ही में एक्सिस नैस्डैक 100 फंड ऑफ फंड (नैस्डैक 100 ट्राई पर केंद्रित ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करने वाली फंड स्कीम का ओपन एंडेड फंड) लॉन्च करने की घोषणा की।

इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!