13 October 2022 Current Affairs in Hindi | 13 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न : आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस’ प्रतेक वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर : 13 अक्टूबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वर्ष 1989 से प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (International Day for Disaster Reduction) मनाया जाता है. यह दिवस जोखिम-जागरूकता और आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.
प्रश्न : भारतीय वायु सेना में हाल ही में किस प्रणाली को पहली बार मंजूरी दी है?
उत्तर : हथियार प्रणाली शाखा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर वायुसेना में हथियार प्रणाली शाखा बनाने को मंजूरी दी है।
प्रश्न : भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कौन कार्यभार ग्रहण करेंगे?
उत्तर : न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 9 नवंबर को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल दो वर्ष से अधिक का होगा।
प्रश्न : किस भारतीय डिस्कस-थ्रो खिलाड़ी पर डोपिंग के आरोप में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है?
उत्तर : कमलप्रीत कौर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- डोपिंग के आरोप में भारतीय डिस्कस-थ्रो खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रश्न : देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन किन जगहों के बिच चलेगी?
उत्तर : दिल्ली और ऊना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी जोकि पंजाब में कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे सिख तीर्थ और माता ज्वाला देवी और माता चिंतपूर्णी जैसे तीर्थों को जोड़ेगी।
प्रश्न : शहीद सैनिक कल्याण कोष के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोनसी वेबसाइट लॉन्च करेंगे?
उत्तर : ‘मां भारती के सपूत’
महत्वपूर्ण बिंदु:
- शहीद सैनिक कल्याण कोष के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक वेबसाइट ’मां भारती के सपूत ’ लॉन्च करेंगे जिसके माध्यम से देशवासी योगदान जमा करा सकेंगे।
प्रश्न : भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किस सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया है?
उत्तर : सेवा विकास सहकारी बैंक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हाल ही में पुणे स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक का भारतीय रिजर्व बैंक ने लाइसेंस रद्द कर दिया है।
प्रश्न : 34 देशों की मिस सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड 2022 कॉन्टेस्ट प्रतिभागी सुंदरियों ने किस भारतीय प्रसिद्द स्मारक पर एक साथ हाल ही में फोटोशूट कराए?
उत्तर : ताजमहल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल में हाल ही में 34 देशों की सुंदरियों ने दीदार कर फोटोशूट भी कराया। ये सभी सुंदरियां ‘मिस सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड 2022 कॉन्टेस्ट’ की प्रतिभागी थीं। उनके साथ में भारतीय सुुंदरी सोनिया मंसूर भी शामिल थीं।
प्रश्न : तीन दिवसीय पारवजेन इंडिया दिल्ली में कहा पर शुरू किया गया?
उत्तर : प्रगति मैदान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तीन दिवसीय पारवजेन इंडिया , इंडियन यूटिलिटी वीक और डिस्ट्रीब्यूटेक इंडिया राजधानी के प्रगति मैदान में शुरू हुआ। जोकि बिजली उत्पादन, विरतण और पारेषण उद्योग से जुड़ी कंपनियों को एक मंच प्रदान करता है.
इन्हे भी पढ़ें: