2 December 2022 Current affairs in Hindi | 2 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 2 December के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 December 2022 Current Affairs in Hindi | 2 दिसंबर 2022 करंट अफेयर्स
प्रश्न : किस शहर ने सोलर प्लांट के लिए भारत के पहले रिटेल म्युनिसिपल ग्रीन बॉन्ड की योजना बनाई है?
उत्तर : इंदौर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मध्य प्रदेश के इंदौर ने हाल ही में सोलर प्लांट के लिए भारत के पहले रिटेल म्युनिसिपल ग्रीन बॉन्ड की योजना बनाई है. जो व्यक्तिगत निवेशकों को लक्षित करता है, जिसमें सौर ऊर्जा परियोजना को निधि देने के लिए आय का उपयोग किया जाता है.
प्रश्न : “मरिएम वेबस्टर” ने वर्ष 2022 के लिए किस शब्द को वर्ड ऑफ ऑफ द ईयर घोषित किया है?
उत्तर : गैसलाइटिंग
महत्वपूर्ण बिंदु:
- “मरिएम वेबस्टर” ने हाल ही में वर्ष 2022 के लिए गैसलाइटिंग शब्द को वर्ड ऑफ ऑफ द ईयर घोषित किया है. शब्दकोश में इस शब्द को इस प्रकार परिभाषित किया गया है: “विशेष रूप से अपने स्वयं के लाभ के लिए किसी को व्यापक रूप से गुमराह करने का कार्य या अभ्यास”
प्रश्न : किस अन्तरिक्ष एजेंसी के आर्टेमिस-1 ने पृथ्वी से 4 लाख किलोमीटर दूर पहुंच कर नया रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : नासा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अन्तरिक्ष एजेंसी नासा के आर्टेमिस-1 ने हाल ही में पृथ्वी से 4 लाख किलोमीटर दूर पहुंच कर नया रिकॉर्ड बनाया है. अर्टेमिस 1 का ओरियन कैप्सूल पृथ्वी से करीब 4 लाख 19 हजार 378 किलोमीटर दूर पहुंच गया है।. यह अर्टेमिस 1 का ओरियन कैप्सूल लगभग 6 दिन तक चांद की कक्षा में चक्कर लगाएगा.
प्रश्न : किस शहर की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी भारत बायोटेक ने विश्व की पहली नेजल कोविड-19 वैक्सीन लांच की है?
उत्तर : हैदराबाद
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हैदराबाद की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी भारत बायोटेक ने विश्व की पहली नेजल कोविड-19 वैक्सीन लांच की है. भारत बायोटेक द्वारा iNCOVACC को हाल ही में आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के तहत 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बूस्टर खुराक के लिए मंजूरी मिली है.
प्रश्न : हाल ही में किस देश के ग्रेट बैरियर रीफ को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ को हाल ही में विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध करने की घोषणा की गयी है. विश्व का सबसे बड़ा प्रवाल भित्ति पारिस्थितिकी तंत्र जलवायु परिवर्तन और महासागरों के गर्म होने से काफी प्रभावित हुआ है. बार-बार ब्लीचिंग की घटनाएं और ला नीना रीफ को खतरे में डाल रहे हैं.
प्रश्न : हाल ही में किसने हिमालयी याक को “Food Animal” के रूप में मंजूरी दे दी है?
उत्तर : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने हाल ही में हिमालयी याक को “Food Animal” के रूप में मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अत्यधिक ऊंचाई पर रहने वाले जानवरों की आबादी में तेजी से हो रही गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी.
प्रश्न : ग्लोबल प्राइम सिटीज इंडेक्स में भारत का कौन सा शहर 22वें स्थान पर रहा है?
उत्तर : मुंबई
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ग्लोबल प्राइम सिटीज इंडेक्स में भारत का मुंबई 22वें स्थान पर रहा है. नाइट फ्रैंक की तरफ से जुलाई-सितंबर तिमाही, 2022 के लिए तैयार “प्राइम ग्लोबल सिटीज सूचकांक” पर आधारित एक रिपोर्ट में कहा गया है.
प्रश्न : किस राज्य सरकार ने सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित के लिए प्रसून जोशी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
उत्तर : उत्तराखंड सरकार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित के लिए लेखक एवं गीतकार प्रसून जोशी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था.