2 October 2022 Current Affairs in Hindi | 2 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. हर वर्ष गांधी जयंती 2 अक्टूबर को किसके जन्म दिवस पर मनाई जाती जाती है?
उत्तर. महात्मा गांधी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिनका जन्म दिन 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था इस दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में देश में कौनसी सेवाओं की शुरुआत की?
उत्तर. 5 जी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देश में हाल ही में 5 जी सेवाओं की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई. भारत के 13 शहरों में 5 जी सेवाओं की शुरूआत हो रही है।
प्रश्न. 17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक देश के रक्तदान अमृत महोत्सव में किस राज्य को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर. उत्तराखंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देश भर में मनाये गए अमृत महोत्सव में उत्तराखंड राज्य रक्तदाता कलेक्शन में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस महोत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक किया गया था.
प्रश्न. शहर में प्रदूषण से निजात पाने को लेकर किस मुख्यमंत्री ने हाल ही में 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की?
उत्तर. अरविंद केजरीवाल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण से निजात पाने के लिए 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है।
प्रश्न. किस स्टेडियम में 2 अक्टूबर को सर्वधर्म प्रार्थना सभा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा?
उत्तर. सवाई मानसिंह स्टेडियम में
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती एवं विश्व अहिंसा दिवस पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
प्रश्न. 36वें राष्ट्रीय खेलों किस भारोत्तोलक ने हाल ही में स्वर्ण पदक हासिल किया?
उत्तर. मीराबाई चानू
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 107 किग्रा (कुल 191 किग्रा) का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करके मीराबाई ने स्नैच में महिला भारोत्तोलन 49 किग्रा वर्ग में अपना पहला राष्ट्रीय खेल स्वर्ण जीता।
प्रश्न. किस राज्य में 15वें अंतराष्ट्रीय सूफी रंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया जाएगा?
उत्तर. राजस्थान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जल्द ही जिला कलेक्टर अंशदीप राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के महफिलखाने मे सात दिवसीय 15वें अंतराष्ट्रीय सूफी रंग फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे.
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
उत्तर. 2 अक्टूबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विश्व में शांति बनाए रखने के लिए 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है.
इन्हे भी पढ़ें: