8 October 2022 Current Affairs in Hindi | 8 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न : भारतीय वायु सेना दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर : 8 अक्टूबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी इसीलिए हर वर्ष 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता से पूर्व वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) कहा जाता था। जिसे बाद में हटाकर सिर्फ “इंडियन एयरफोर्स” कर दिया गया था।
प्रश्न : वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर : एलेस बियालियात्सकी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार एलेस बियालियात्सकी को देने की घोषणा की गई. यह पुरस्कार बेलारूस में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय अधिवक्ता उन्हें प्रदान किया गया.
प्रश्न : विश्व भर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका कौनसे स्थान पर रहा है?
उत्तर : 17 वें
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कोंडे नास्ट ट्रैवलर के रीडर्स च्वॉइस अवार्डस् 2022 की जारी लिस्ट के अनुसार विश्वभर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका देश 17 वें स्थान पर रहा है।
प्रश्न : विश्व की सबसे ऊंची 351 फीट शिव प्रतिमा राजस्थान के किस शहर में स्थित है जहाँ लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा?
उत्तर : नाथद्वारा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा।
प्रश्न : देश में बिजली उत्पादन को डीकार्बनाइज करने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड और किसने एक समझौता किया है?
उत्तर : जीई गैस पावर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जीई गैस पावर और देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन इकाई एनटीपीसी लिमिटेड ने देश में बिजली उत्पादन को डीकार्बनाइज करने के लिए अत्याधुनिक बिजली तकनीक को अपनाने के अपने प्रयासों में एक समझौता किया है।
प्रश्न : किस नाम पर देश का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र खोलने के लिए एक घोषणा की गई?
उत्तर : नीता अंबानी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ईशा अंबानी ने हाल ही में घोषणा की, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र का नाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर होगा।
प्रश्न : किस देश की सरकार ने निवेश प्रोत्साहन और भूमि विकास जैसी विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए हरियाणा सरकार के साथ हाल ही में में एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया है?
उत्तर : दुबई सरकार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हरियाणा सरकार के साथ हरियाणा में विदेशी निवेश को आकर्षित करने तथा औद्योगिक विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए दुबई सरकार ने निवेश प्रोत्साहन और भूमि विकास जैसी विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया है।
प्रश्न : किस फार्मास्युटिकल को हाल ही में रीच प्रमाणीकरण हुआ है?
उत्तर : आईओएल केमिकल्स
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक (एपीआई) और विशेष रसायनों की निर्माता आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (आईओएल) को यूरोपीय बाजार में इथाइल एसीटेट की आपूर्ति के लिए रसायनों का पंजीकरण, मूल्यांकन, प्राधिकरण और प्रतिबंध (रीच) प्रमाणीकरण हाल ही में प्राप्त हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें: