1 October 2022 Current Affairs in Hindi | 1 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के पहले ‘CNG टर्मिनल’ की आधारशिला कहाँ रखी है?
उत्तर. भावनगर (गुजरात)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- गुजरात के भावनगर के पास स्थित यह दुनिया का पहला कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) टर्मिनल होगा, इस टर्मिनल को पद्मनाभन मफतलाल ग्रुप और यूनाइटेड किंगडम के फोरसाइट ग्रुप के कंसोर्टियम द्वारा बनाया जाएगा.
- यह टर्मिनल सालाना 50 लाख टन की क्षमता वाला होगा.
प्रश्न. वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 (Global Innovation Index 2022)’ में कौन सा देश लगातार 12वें साल शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर. स्विट्जरलैंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वैश्विक नवाचार सूचकांक विश्व की अर्थव्यवस्थाओं को उनकी नवाचार क्षमताओं के अनुसार रैंक प्रदान करता है जिसमें लगभग 80 संकेतक शामिल होते है.
- वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 में भारत 40वें स्थान पर रहा है, वर्ष 2021 में भारत 46वें स्थान पर था
सूचकांक में शीर्ष तीन देश
- स्विट्जरलैंड
- अमेरिका
- स्वीडन
- जारीकर्ता – विश्व बौद्धिक संपदा संगठन
- मुख्यालय – जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
प्रश्न. पूरी तरह बिजली से चलने वाले दुनिया के पहले विमान ‘एलिस’ ने किस देश में अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है?
उत्तर. अमेरिका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दुनिया के पहले बिजली से चलने वाले विमान ने संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल शहर में अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है.
- ‘एलिस’ नाम के प्रोटोटाइप विमान ने 3,500 फीट की ऊंचाई पर 8 मिनट तक उड़ान भरी है.
- इस विमान कोएविएशन एयरक्राफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया है, यह विमान, बैटरी का उपयोग करता है और विमान की अधिकतम गति 481 किमी प्रति घंटा है और इसमें कार्बन उत्सर्जन शून्य है.
प्रश्न. अंडर-17 महिला फुटबॉल ‘सुब्रतो कप 2022′ का खिताब किस राज्य की टीम ने जीता है?
उत्तर. झारखंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- झारखंड के गुमला स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल की लड़कियों ने महिला फुटबॉल सुब्रतो कप 2022 में मणिपुर के वांगोई हायर सेकेंडरी स्कूल को 3-1 से हराकर यह खिताब जीता है।
- सुब्रतो कप टूर्नामेंट का नाम पहले भारतीय एयर चीफ रहे एयर मार्शल ‘सुब्रतो मुखर्जी’ के नाम पर रखा गया है, सुब्रतो कप एक वार्षिक आयोजन है, जिसकी शुरुआत 1960 में हुई थी.
- आयोजन स्थल – नई दिल्ली
- संस्करण – 61वां
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2022 (International Translation Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 30 सितंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर साल 30 सितंबर को सेंट जेरोम की पुण्य तिथि पर मनाया जाता है, सेंट जेरोम बाइबल अनुवादक है, जिन्हें अनुवादकों के संरक्षक संत के रूप में जाना जाता है • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य अनुवाद पेशे को बढ़ावा देना और मनाना और भाषाओं के बारे में जागरूकता लाना है.
- थीम – A World Without Barriers
प्रश्न. भारत से पिनाका रॉकेट’ सिस्टम खरीदने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा बना है?
उत्तर. आर्मेनिया
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत ने स्वदेश में विकसित मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर पिनाका और अन्य युद्ध सामग्री की आपूर्ति के लिए पूर्व सोवियत गणराज्य आर्मेनिया के साथ $250 मिलियन के समझौते पर हस्ताक्षर किए है.
- पिनाका क्या है – पिनाका मल्टी बैरल राकेट लांचर सिस्टम है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया है.
- यह लांचर 44 सेकेंड में 72 राकेट दाग सकता है, इसको आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है.
आर्मेनिया
- यह ट्रांसकेशिया में स्थित एक यूरोपीय देश है.
- राजधानी – येरेवान
- मुद्रा – ड्राम
- प्रधानमंत्री – निकोल पशिनयान
प्रश्न. विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन (World Green Economy Summit – WGES 2022)’ का 8वाँ संस्करण कहाँ आयोजित हुआ है?
उत्तर. दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हरित अर्थव्यवस्था पर वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्देश्य विकासशील देशों की क्षमता बढ़ाना तथा उनकी हरित अर्थव्यवस्था संक्रमण परियोजनाओं के लिए समर्थन प्रदान करना है.
- यह सम्मेलन हरित अर्थव्यवस्था के चार प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित था – ऊर्जा, वित्त, खाद्य सुरक्षा और युवा
- भारत का प्रतिनिधित्व – भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री).
- विषय / थीम – Climate action leadership through collaboration: the roadmap to net zero
प्रश्न. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ‘जंगल सफारी पार्क’ कहाँ स्थापित किया जाएगा?
उत्तर. गुरुग्राम (हरियाणा)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम और नूंह जिलों की अरावली पर्वत श्रृंखला में पड़ने वाले लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क स्थापित किया जाएगा.
- वर्तमान में सबसे बड़ा सफारी पार्क शारजाह में है जो फरवरी 2022 में खोला गया था, इसका क्षेत्रफल करीब दो हजार एकड़ है.
प्रश्न. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बहु-चरण ऑपरेशन ‘गरुड़ को किसने शुरू किया है?
उत्तर. केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI), नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नशीली दवाओं की तस्करी पर आपराधिक खुफिया जानकारी के तेजी से आदान-प्रदान के लिए CBI ने ‘ऑपरेशन गरुड़’ शुरू किया है.
CBI – Central Bureau of Investigation
- स्थापना -1 April 1963
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- महानिदेशक – सुबोध कुमार जायसवाल
प्रश्न. ‘इंडिया टूरिज्म स्टैटिस्टिक्स 2022’ नामक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में किस भारतीय विश्व धरोहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या सर्वाधिक रही है?
उत्तर. ममल्लापुरम (तमिलनाडु)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण भारत में 2021 में विदेशी पर्यटकों की कमी दर्ज की गई है.
- वर्ष 2020 में देश में 27.40 लाख विदेशी सैलानी आये थे जिनकी संख्या पिछले साल कम होकर 15.20 लाख रह गई है. वहीं 2021-22 में घरेलू पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या (32,94,611) ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की रही है.
शीर्ष तीन विदेशी पर्यटकों की संख्या वाले स्थल
- ममल्लापुरम (तमिलनाडु)144984 पर्यटक
- ताजमहल (उत्तर प्रदेश) 38922 पर्यटक
- सालुवनकुप्पम स्मारक (तमिलनाडु) 25579 पर्यटक
- रिपोर्ट जारीकर्ता – केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय
प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेलों’ का उद्घाटन कहाँ किया है?
उत्तर. अहमदाबाद (गुजरात)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इन खेल समारोह का उद्घाटन किया है.
- यह खेल भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित किए जाएगे, आखिरी बार राष्ट्रीय खेल 2015 में केरल में हुए थे.
- शुभंकर – सावज (गुजराती में अर्थ शेर)
- गेम्स एंथम (गीत) – जुडेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया
- थीम – Celebrating Unity Through Sports
प्रश्न. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को पर्याप्त आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भारत का पहला ‘कोचिंग हब’ कहाँ विकसित किया जा रहा है?
उत्तर. जयपुर (राजस्थान)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जयपुर (राजस्थान) के प्रताप नगर में 65 हजार वर्ग मीटर भूमि पर सुनियोजित तरीके से भारत का पहला कोचिंग हब विकसित किया जा रहा.
- यह करीब 228 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए जा रहा है.
FAQ – Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
इन्हे भी पढ़ें: