3 October 2022 Current Affairs in Hindi | 3 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. जर्मन एकीकरण की याद में 3 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर. जर्मन एकता दिवस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 3 अक्टूबर को जर्मनी में ‘जर्मन एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. वर्ष 1990 में इस दिन की शुरुआत हुई है इस दिन को जर्मन एकता की आवश्यकता और महत्त्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
प्रश्न. प्रोफेसर नागेश्वर राव को हाल ही में एंबेसडर ऑफ रेजिलिएशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वे किस विश्वविद्यालय के कुलपति है?
उत्तर. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव को स्पार्क ऑफ़ लाइट्स एजुकेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न. किस राज्य को ‘बेस्ट परफार्मिंग स्टेट’ का द्वितीय पुरस्कार मिला?
उत्तर. छत्तीसगढ़
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘बेस्ट परफार्मिंग स्टेट’ का द्वितीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ ने हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में यह पुरस्कार प्रदान किये। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने पुरस्कार ग्रहण किया।
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में किस जिले में हाल ही में पहली एस्ट्रोनॉमी लैब (खगोलीय प्रयोगशाला) का शुभारंभ किया गया?
उत्तर. झांसी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तर प्रदेश राज्य में झांसी जिले में पहली एस्ट्रोनॉमी लैब (खगोलीय प्रयोगशाला) का शुभारंभ किया गया।
प्रश्न. किस राज्य में 02 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान किया जाएगा?
उत्तर. मध्यप्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 2 अक्टूबर मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी जयंती के अवसर से प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
प्रश्न. किस राज्य में सरकारी बसों की यात्रा के लिए दिव्यांगों को स्मार्ट यात्रा कार्ड प्रदान किया जाएगा?
उत्तर. उत्तर प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तर प्रदेश में दिव्यंगो के लिए फर्जी पास बनवाने वालो पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों के लिए स्मार्ट यात्रा कार्ड प्रदान किया जाएगा।
प्रश्न. बुर्किना फासो देश सेना के कप्तान इब्राहिम ट्रोरे ने किसे उसके पद से हटाने की घोषणा की है?
उत्तर. राष्ट्रपति पॉल हेनरी दामिबा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बुर्किना फासो सेना के कप्तान इब्राहिम ट्रोरे ने बुर्किना फासो देश राष्ट्रपति पॉल हेनरी दामिबा को हटाने की घोषणा की है।
प्रश्न. कांग्रेस राजनितिक दल ने किस नेता को उत्तर प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया?
उत्तर. बृजलाल खाबरी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दलित नेता बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया और साथ ही वर्ष 2024 के आम चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में अपने पुनरुत्थान के प्रयासों के तहत छह क्षेत्रीय प्रमुख भी नियुक्त किए।
प्रश्न. हाल ही में बिहार के बिहार के मंत्री सुधाकर सिंह ने किस पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर. कृषि मंत्री
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने हाल ही में नीतीश कैबिनेट से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
प्रश्न. किसे हाल ही में राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया है?
उत्तर. मदन लाल जांगिड़
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजस्थान के जाने माने गाइड डा मदन लाल जांगिड़ को केन्द्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र पर्यटन टुडे ने राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया है।
इन्हे भी पढ़ें: