7 October 2022 Current Affairs in Hindi | 7 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न : विश्व की कपास अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करने के लिए ‘विश्व कपास दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर : 7 अक्टूबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चार देशों बेनिन, बुर्किना फासो, चाड ने विश्व की कपास की पहल की की थी. 07 अक्टूबर, 2019 को प्रथम कपास दिवस मनाया गया था.
प्रश्न : गांधी जयंती 2022 को खादी इंडिया ने कितने करोेड़ रुपए की बिक्री दर्ज की है।
उत्तर : 1.34 करोेड़ रुपए
महत्वपूर्ण बिंदु:
- खादी इंडिया ने गांधी जयंती पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के नयी दिल्ली के कनाॅटप्लेस (सीपी) शाेरुम में रिकार्ड 1.34 करोेड़ रुपए की बिक्री दर्ज की है।
प्रश्न : फीफा विश्व कप कतर 2022 के सभी मैच को किस ऐप पर लाइव स्ट्रीम प्रसारित होगा?
उत्तर : जियो सिनेमा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- फीफा विश्व कप कतर 2022 के सभी मैच जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम करने की घोषणा भारत के प्रमुख स्पोर्ट्स नेटवर्क वायकॉम18 स्पोर्ट्स ने हाल ही में की.
प्रश्न : फुटवियर ब्राण्ड वॉकारू किस बॉलीवुड अभिनेता को अपना ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया?
उत्तर : अजय देवगन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को फुटवियर ब्राण्ड वॉकारू ने अपना ब्राण्ड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की।
प्रश्न : मैपमायइंडिया मैपल्स ने भारत में पहली बार किसका मानचित्र पेश किया?
उत्तर : रामायण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- लोगों को भारत की विरासत से बेहतर ढंग से जुड़ने में मदद करने के लिए उन्नत डिजिटल मानचित्रण क्षेत्र की भारत की अग्रणी कंपनी मैपमायइंडिया मैपल्स ने रामायण मानचित्र जारी किया है।
प्रश्न : साल 2021/22 के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया?
उत्तर : ग्राहम रीड और जेनेक शॉपमैन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- साल 2021/22 के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड और महिला टीम की कोच जेनेक शॉपमैन ने अपने-अपने वर्ग में जीता है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हाल ही में इसकी घोषणा की।
प्रश्न : दो दिवसीय ‘कर्नाटक दर्शन’ कार्यक्रम कहा आयोजित किया जाएगा?
उत्तर : अहमदाबाद
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दो दिवसीय ‘कर्नाटक दर्शन’ कार्यक्रम आठ और नौ अक्टूबर गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न : किस गीतकार को लाइफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड दिया जायेगा?
उत्तर : समीर अंजान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बॉलीवुड के ख्यातनाम गीतकार समीर अंजान एवं भारतीय पाश्व गायक सुदेश भोसलें को लाइफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड सहित देश की ख्यातनाम 6 हस्तियों को लाइफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड दिया जायेगा.
इन्हे भी पढ़ें: