Daily Current Affairs 10 March 2022 in Hindi by NeedsEdu




Daily Current Affairs 10 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 10 मार्च 2022 हिंदी में

10 March 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. ‘धूम्रपान निषेध दिवस 2022 (No Smoking Day 2022)’ कब मनाया गया है? 

उत्तर. 09 मार्च

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर वर्ष मार्च महीने के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को पहली बार साल 1984 में मनाया गया था. 
  • ‘धूम्रपान निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य धूम्रपान के खतरों का दुनिया भर में प्रसार करना है और इसे रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाना है.
  • वर्ष 2022 की थीम – ‘धूम्रपान छोड़ने के लिए तनावपूर्ण होने की ज़रूरत नहीं है’ (quitting smoking doesn’t have to be stressful).

पिछले टॉप दिवस और थीम का विवरण

  •  अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2022 – 26 जनवरी, (थीम – ‘एक डेटा संस्कृति को अपनाने और एक डेटा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करके सीमा शुल्क डिजिटल परिवर्तन को बढ़ाना)
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस 2022 – 27 जनवरी, (थीम-Memory, Dignity and Justice)
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 – 25 जनवरी, (थीम- Making Elections Inclusive, Accessible and Participative)
  • राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 – 25 जनवरी (थीम- Rural and Community Centric Tourism)
  • अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 – 24 जनवरी (थीम- Changing Course Transforming Education)

प्रश्न. ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है? 

उत्तर. टी राजा कुमार

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • टी राजा कुमार, मार्कस प्लीयर का स्थान लेंगे.

FATF 

  • ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF)’ G7 समूह के देशों द्वारा स्थापित किया गया एक अंतर सरकारी संगठन है, इसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद, प्रसार वित्त को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए की गई है.
  • स्थापना – 1989 
  • मुख्यालय – पेरिस (फ्रांस) 
  • सदस्य देश – 39 
  • अध्यक्ष – टी राजा कुमार

टॉप अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति 

  • ‘अमेरिका सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)’ की पहली अश्वेत महिला जज कौन बनी है – केतनजी ब्राउन जैक्सन
  • अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह (International Rubber Study Group – IRSG)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – के.एन. राघवन 
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)’ एथलीट आयोग की नई अध्यक्ष कौन बनी है – एम्मा टेरहो
  • फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर’ किस देश के फिर से राष्ट्रपति बने है – जर्मनी
  • पॉल कॉलिंगवुड’ किस देश की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने है – इंग्लैंड

प्रश्न. कृषि क्षेत्र की कंपनी सिनजेंटा इंडिया’ के नए MD कौन बने है?

उत्तर. सुशील कमार

प्रश्न. फ्रीडम हाउस द्वारा जारी ‘फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2022 – द ग्लोबल एक्सपेंशन ऑफ ऑथोरिटेरियन रूल’ नामक रिपोर्ट में भारत को 100 में से कितने अंक मिले है? 

उत्तर. 66

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत को दनिया के आंशिक रूप से मुक्त (partly free) देशों की श्रेणी में रखा गया है, यह रिपोर्ट विभिन्न देशों में चुनावी प्रक्रिया, राजनीतिक बहुलवाद, भागीदारी और सरकारी कामकाज जैसे राजनीतिक अधिकारों के संकेतकों के आधार पर स्कोर प्रदान करती है.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में, 85 देशों को स्वतंत्र, 56 को आंशिक रूप से स्वतंत्र और 69 को स्वतंत्र नहीं करार दिया गया है.
  • सबसे अधिक मुक्त देशों की सूची- न्यूजीलैंड, कनाडा, उरुग्वे, नीदरलैंड, लक्जमबर्ग, आयरलैंड और डेनमार्क के अलावा फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे ने 100 अंक हासिल किए है.
  • सबसे खराब स्कोर करने वाले देशों की सूची- दक्षिण सूडान, सीरिया, तिब्बत, तुर्कमेनिस्तान, इरिट्रिया और उत्तर कोरिया शामिल है.
  • रिपोर्ट जारीकर्ता – फ्रीडम हाउस
  • मुख्यालय – वाशिंगटन DC(अमेरिका)

पिछली टॉप रिपोर्ट का विवरण

  • नाइट फ्रैंक द्वारा जारी ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2022 के अनुसार विश्व स्तर पर सबसे अधिक अरबपतियों की आबादी में भारत किस स्थान पर रहा है – तीसरे (टॉप अमेरिका)
  • हुरुन इंडिया वेल्थ’ द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है – 11%
  • वैश्विक उद्यमिता मॉनिटर (GEM)’ 2021-22 की वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार व्यवसाय शुरू करने में आसानी के मामले में भारत किस स्थान पर रहा है – चौथे (टॉप – दुबई)
  • विश्व स्वर्ण परिषद (WGC)’ की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में किस देश का केंद्रीय बैंक सोने की खरीदारी में शीर्ष स्थान पर रहा है – सेन्ट्रल बैंक ऑफ थाईलैंड
  • ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE)’ की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2022 में भारत में बेरोजगारी दर कितनी दर्ज की गई – 6.57%

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार 2022 (International Courageous Women Award 2022)’ से किसे सम्मानित किया जाएगा?

उत्तर. रिजवाना हसन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रिजवाना हसन बंगलादेश पर्यावरण अधिवक्ता संघ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी है, उन्होंने वनों की कटाई, प्रदूषण, और अवैध भूमि विकास के खिलाफ कई मामले उठाए है जिसके लिए उन्हे अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा.

पिछले टॉप-5 पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियो का विवरण

  • किस भारतीय खिलाड़ी को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है – नीरज चोपड़ा
  • 2022 में कितने लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है – 128
  • 26 Jan 2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को राष्ट्रपति द्वारा कौन सा सम्मान (मरणोपरांत) दिया गया – पदम विभूषण
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से कितने बच्चों को सम्मानित किया गया है – 29
  • 20वें ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत के किस फ़िल्म को को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है – कूझंगल

प्रश्न. G7 कृषि मंत्रियों की आभासी सम्मेलन की अध्यक्षता कौन-सा देश करेगा?

उत्तर. जर्मनी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • G7 कृषि मंत्रियों की एक आभासी बैठक जर्मनी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी, इस बैठक में खाद्य बाजारों को स्थिर करने के तरीकों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

G7 – Group of Seven 

  • G7 को पहले G6 के रूप में जाना जाता था, 1976 में कनाडा शामिल हुआ जिसके बाद G7 के रूप में जाना जाता है.
  • G7 के सदस्य देश – फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड/ब्रिटेन), जापान, अमेरिका और कनाडा
  • पहला G7 शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था – फ्रांस (1975)
  • क्या भारत G7 का सदस्य है – नहीं
  • 46वें G7 शिखर सम्मेलन 2020 का आयोजन कहाँ होना था जो स्थगित हो गया – अमेरिका
  • 47वें G7 शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन कहाँ होगा – यूनाइटेड किंगडम

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव 2022 (International Camel Festival 2022)’ का आयोजन कहाँ किया गया है?

उत्तर. बीकानेर (राजस्थान)

प्रश्न. कैस्टेलम एआई’ द्वारा जारी वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंधित देश कौन-सा बना है? 

उत्तर. रूस

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कैस्टेलम एआई द्वारा जारी वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन पर आक्रमण करने के कारण रूस को 2,778 नए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है. 
  • जिससे की रूस दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंधित देश बन गया है, रूस के खिलाफ अब कुल 5,530 प्रतिबंध हो गए है, रूस ने अब कई प्रतिबंधों के मामले में ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है.

टॉप-3 प्रतिबंधित देशों की सूची

  • रूस – 5,530 (प्रतिबंध) 
  • ईरान – 3,616 (प्रतिबंध) 
  • सीरिया – 2,608 (प्रतिबंध) 
  • रिपोर्ट जरिकर्ता – कैस्टेलम एआई 
  • मुख्यालय – न्यूयॉर्क (अमेरिका)

रूस – Russia 

  • रूस यूरोप और एशिया महाद्वीप में स्थित है. 
  • रूस की राजधानी – मास्को 
  • रूस की मुद्रा (Currency) – रूबल 
  • रूस के राष्ट्रपति – व्लादिमीर पुतिन 
  • रूस के प्रधानमंत्री – मिखाइल मिशुस्तीन 
  • यूराल पर्वत एशियाई रूस को यूरोपीय रूस से अलग करता है 
  • रूस की संसद का नाम है – ड्यूमा 
  • रूस की सबसे लंबी नदी – लीना नदी 
  • रूस की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला – एल्ब्रुस पर्वत 
  • भारतीय संविधान में रूस से लिया गया – मौलिक कर्तव्य, पंचवर्षीय योजना

प्रश्न. केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद द्वारा ‘इस्पात राजभाषा प्रेरणा पुरस्कार 2020-21’ से किस नवरत्न कंपनी को सम्मानित किया गया है?

उत्तर. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (NMDC)

प्रश्न. किस देश की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्स (IRGC)’ ने दूसरे सैन्य उपग्रह ‘नूर-2 (NOOR- 2)’ का सफल परीक्षण किया है? 

उत्तर. ईरान

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्स (IRGC)’ ने पृथ्वी से 500 किलोमीटर (311 मील) की ऊंचाई पर एक सैन्य उपग्रह ‘नूर-2’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है यह इस्लामिक रिपब्लिक द्वारा लॉन्च किया गया दूसरा सैन्य उपग्रह है,नूर का मतलब फारसी में ‘रोशनी’ है.

प्रश्न. पेटास्केल सुपरकंप्यूटर ‘परम् गंगा’ को कौन-से राष्ट्रीय संस्थान में स्थापित किया गया है? 

उत्तर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘परम गंगा सुपर कंप्यूटर’ को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन (NSM)’ के तहत तैयार किया है।
  • इसकी सुपरकंप्यूटिंग कैपिसिटी 1.66 PFLOPS है, * PFLOPS- पेटा फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड)
  • उद्देश्य – इस सुपर कंप्यूटर को स्थापित करने का उद्देश्य IIT रूड़की और इसके आसपास स्थित शैक्षिक संस्थानों की यूजर कम्युनिटी को कंप्यूटनेशनल पावर प्रदान करना है

प्रश्न. सड़क यातायात को सुरक्षित, आर्थिक और पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल बनाने कर लिए भारत ने किन देशों के साथ मोटर वाहन समझौते (MVA) पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. बांग्लादेश, भूटान, नेपाल

प्रश्न. ICC टेस्ट रैकिंग में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर कौन बने है? 

उत्तर. रविन्द्र जडेजा

महत्वपूर्ण बिंदु: 

  • रविन्द्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है जिससे कि वह 406 अंक के साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुँच गए है.

टॉप-3 खिलाड़ी 

  • रविन्द्र जडेजा (406 अंक) 
  • जेसन होल्डर (382 अंक) 
  • रविचंद्रन अश्विन (347 अंक)

क्रिकेट से जुड़े टॉप प्रश्न

  • दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ‘क्रिकेट स्टेडियम’ कहाँ बनेगा – जयपुर (भारत) 
  • अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप 2022 का खिताब किसने जीता है – भारत 
  • किस देश के साथ खेलकर भारतीय क्रिकेट टीम 1000 वनडे मैच खेलने वाली पहली विश्व की पहली टीम बन गयी है – वेस्टइंडीज
  • ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2021 (ICC Spirit of Cricket Award 2021)’ किस क्रिकेटर ने जीता है – डेरिल मिशेल
  • लखनऊ ‘आईपीएल (IPL) टीम का नया नाम क्या होगा – लखनऊ सुपर जाइंट्स

प्रश्न. राष्ट्रपति कोविंद ने 2020 और 2021 के लिए कितने ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किए है?

उत्तर. 29

प्रश्न. लड़कियों के पालन-पोषण और शिक्षा में सहायता के लिए ‘कौशल्या मातृत्व योजना (Kaushalya Matritva Yojana)’ को कहाँ की सरकार ने शुरू की है?

उत्तर. भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के बाद स्वयं और बच्चे के पोषण और देखभाल में सहायता करना है.
  • योजना के तहत दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर (Second Girl Child Birth) राज्य सरकार द्वारा 5 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

  • छत्तीसगढ़ की स्थापना – 1 नवंबर 2000 (26 वां राज्य बना)
  • छत्तीसगढ़ की राजधानी – नया रायपुर (अटल नगर) 
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री – भूपेश बघेल (कांग्रेस) 
  • छत्तीसगढ़ के गवर्नर – अनुसूइया उईके 
  • छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश – ए.के. गोस्वामी
  • छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु – जंगली भैंसा, राजकीय पक्षी – हिल मैना, राजकीय वृक्ष – साल
  • छत्तीसगढ़ के 7 पड़ोसी राज्य – मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश
  • छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीट – 11, राज्यसभा सीट – 5, विधानसभा सीट – 90
  • छत्तीसगढ़ के हवाई अड्डे – अंबिकापुर हवाई अड्डा (अंबिकापुर), बिलासपुर हवाई अड्डा (बिलासपुर), स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा (रायपुर)
  • छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य – गेड़ी, चंदेनी, सुआ, राऊत नाचा
  • अचानकमार और इंद्रावती यह दो मुख्य छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क है.
  • कर्क रेखा भारत के छत्तीसगढ़ राज्य से होकर गुजरती है और कर्क रेखा भारत के आठ राज्य से होकर निकलती है ये आठ राज्य है – गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम



Leave a Comment

error: Content is protected !!