Daily Current Affairs 9 March 2022 in Hindi by NeedsEdu




Daily Current Affairs 9 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 9 मार्च 2022 हिंदी में

9 March 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 (International Women’s Day 2022)’ कब मनाया गया है? 

उत्तर. 8 मार्च

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देता है, पहला आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1975 में मनाया गया था जब इसे संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा मान्यता दी गई थी.
  • उद्देश्य – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने के लिए मनाया जाता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ (Gender Equality Today For A Sustainable Tomorrow)

पिछले टॉप-5 दिवस और थीम 

  1. विश्व चिंतन दिवस 2022 – 22 फरवरी (थीम- हमारा विश्व, हमारा समान भविष्य) 
  2. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2022 – 21 फरवरी (थीम- ‘बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग: चुनौतियां और अवसर)
  3. विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2022 – 20 फरवरी (थीम- Achieving Social Justice through Formal Employment) 
  4. ‘भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)’ द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2022 का आयोजन कब से कब तक किया गया – 14-18 फरवरी 2022 (थीम – गो डिजिटल, गो सिक्योर) 
  5. राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2022 – 12 फरवरी (थीम- उत्पादकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता)

प्रश्न. ‘भारत प्रशांत सैन्य स्वास्थ्य विनिमय सम्मेलन (Indo-Pacific Military Health Exchange- IPMHE)’ का उद्घाटन किसने किया है?

उत्तर.  राजनाथ सिंह (गृहमंत्री) (सम्मेलन की थीम – एक अस्थिर, अनिश्चित, जटिल और अस्पष्ट दुनिया में सैन्य स्वास्थ्य देखभाल)

प्रश्न. “SLINEX’ नौसैनिक अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया गया है? 

उत्तर. श्रीलंका

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • SLINEX – Sri Lanka India Naval Exercise 
  • भारत इस साल ‘SLINEX’ नौसैनिक अभ्यास के 9वें संस्करण की अध्यक्षता कर रहा है, यह दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है, इस अभ्यास का पहला चरण 07 से 08 मार्च को विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है, और दूसरा चरण इसके बाद बंगाल की खाड़ी में 09 से 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा.
  • उद्देश्य – SLINEX नौसैनिक अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, आपसी समझ में सुधार करना और सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है.
  • संस्करण – 9वां

पिछले टॉप-5 सैन्य अभ्यास 

  1. भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा वायु शक्ति अभ्यास का आयोजन कहाँ किया गया है – पोखरण (राजस्थान) 
  2. भारतीय नौसेना और किस देश की नौसेना के बीच PASSEX 2022 अभ्यास का आयोजन हुआ है – रूस 
  3. पूर्व धर्म गार्जियन 2022 संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश के बीच हुआ है – जापान 
  4. संयुक्त नौसैनिक अभ्यास CHIRU-2022 किन तीन देशों के बीच आयोजित हुआ है – रूस, चीन, ईरान 
  5. भारत और किस देश की वायुसेना के बीच ‘एक्स ईस्टर्न ब्रिज द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है – ओमान

प्रश्न. 7 मार्च 2022 को हिंदी के महान साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन (अज्ञेय)’ की कौन-सी जयंती मनाई गई है?

उत्तर.  111वीं, (जन्म-7 मार्च 1911 को उत्तर प्रदेश में) 

प्रश्न. भारत की 23वीं महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर’ कौन बनी है? 

उत्तर. प्रियंका नुटक्की

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 19 वर्षीय प्रियंका नुटक्की ने MPL की 47वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप में अपना अंतिम WGM-मानदंड हासिल किया है, जिसके साथ वह भारत की 23वीं महिला ग्रैंडमास्टर बन गई है.

पिछले टॉप-5 शतरंज से जुड़े प्रश्न

  1. 58वीं सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2022’ खेल का आयोजन कहाँ हुआ है – कानपुर (उत्तरप्रदेश) 
  2. शतरंज टूर्नामेंट में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने है – रमेशबाबू प्रज्ञानानंद 
  3. शतरंज टूर्नामेंट ‘टाटा स्टील चैलेंजर्स 2022 (Tata Steel Challenger 2022) का खिताब किसने जीता है – अर्जुन एरिगैसी
  4. विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप 2021 (World Rapid Chess Championship 2021) का खिताब किसने जीता है – नोदिरबेक अब्दसत्तोरोव 
  5. भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (Chess Grandmaster) कौन बने है – भरत सुब्रमण्यम

प्रश्न. प्लास्टिक कचरे के मुद्दे से निपटने के लिए संभव’ और स्वावलंबन पहल को किसने शुरू किया है?

उत्तर. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME), मंत्रालय 

प्रश्न. टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) द्वारा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर क्षेत्र’ कहाँ स्थापित किया जाएगा?

उत्तर. हैदराबाद (तेलंगाना)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • टेक कंपनी (Microsoft) द्वारा स्थापित हैदराबाद डेटा सेंटर भारत के सबसे बड़े डेटा केंद्रों में से एक होगा और 2025 तक चालू हो जाएगा.
  • ‘Microsoft’ के पास पहले से ही पुणे, मुंबई और चेन्नई में तीन भारतीय क्षेत्रों में एक डेटा सेंटर है. 
  • यह नया डेटा सेंटर निजी उद्यमों के साथ-साथ सरकारी क्षेत्र दोनों से ‘Microsoft’ की क्लाउड सेवाओं की बढ़ती मांग को जोड़ेगा.

Microsoft

  • स्थापना – 4 अप्रैल, 1975 
  • मुख्यालय – वाशिंगटन, अमेरिका 
  • अध्यक्ष – सत्य नडेला 
  • संस्थापक – बिल गेट्स, पॉल एलन

प्रश्न. पालतू कुत्तों के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा, ‘FG डॉग हेल्थ कवर’ को किसने लॉन्च किया है?

उत्तर. फ्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII)

प्रश्न. प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना के तहत ‘दान-ए-पेंशन (Donate-a-Pension)’ अभियान की शुरुआत किसने की है? 

उत्तर. भूपेंद्र यादव (केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-dhan (PM-SYM)
  • दान-ए-पेंशन’ कार्यक्रम श्रम मंत्रालय द्वारा ‘आइकॉनिक वीक’ समारोह में शुरू की जाने वाली विभिन्न पहलों का हिस्सा है, यह (PM-SYM) पेंशन योजना के तहत एक पहल है.
  • दान-ए-पेंशन’ कार्यक्रम में नागरिक अपने तत्काल सहायक कर्मचारियों जैसे घरेलू कामगारों, ड्राइवरों, सहायकों आदि के प्रीमियम योगदान को दान कर सकते हैं.

प्रश्न. प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए पांचवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA-5)’ का आयोजन कहाँ किया गया है? 

उत्तर. नैरोबी (केन्या)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पांचवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA-5)’ की अध्यक्षता संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम’ द्वारा की गई है.
  • उद्देश्य – UNEA-5 का उद्देश्य हमारे जीवन के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता में प्रकृति के महत्व पर बल देते हुए ‘सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रकृति के लिए कार्यों को मजबूत करना है.
  • भारत की तरफ से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस सभा में भाग लिया.

प्रश्न. महिलाओं के लिए समर्थ (SAMARTH)’ नाम से एक विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान को किसने शुरू किया है? 

उत्तर. नारायण राणे (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय MSME मंत्री नारायण राणे ने MSME राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा के साथ नई दिल्ली में किया है.
  • इस अभियान के तहत मुफ्त कौशल विकास कार्यक्रमों में 20% सीटें महिलाओं के लिए आवंटित की जाएंगी, जिससे की 7500 से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी.

पिछले टॉप-5 अभियान से जुड़े प्रश्न

  1. केंद्र सरकार ने युद्ध प्रभावित देश यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापिस लाने के लिए किस मिशन को शुरू किया गया है – ऑपरेशन गंगा
  2. भारतीय भाषाओं के प्रचार पर जोर देने के लिए भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी (Bhasha Certificate Selfie) अभियान को किस मंत्रालय ने शुरू किया है – शिक्षा मंत्रालय
  3. कमिट टू क्विट अभियान के तहत ‘तंबाकू छोड़ो ऐप (Quit Tobacco App)’ को किस संगठन द्वारा लॉन्च किया गया है – विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  4. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘जीवा कार्यक्रम’ को किस बैंक ने शुरू किया है – राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
  5. ‘जल जीवन अभियान के तहत हर घर जल वाला भारत का 100वां जिला कौन सा बना है – चंबा (हिमाचल प्रदेश)

प्रश्न. ISSF विश्व कप 2022′ में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भरतीय महिला टीम ने कौन-सा पदक जीता है?

उत्तर. स्वर्ण 

प्रश्न. इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF)’ के वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ है? 

उत्तर. बेंगलुरु (कर्नाटक)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF)’ शिखर सम्मेलन बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है, इस फोरम में यूनिकॉर्न, स्टार्ट-अप्स और नए जमाने की कंपनियों द्वारा किए गए विकास के बारे में गहन की गई है. 
  • उद्देश्य – ‘इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) शिखर सम्मेलन का उद्देश्य युवा उद्यमियों को नए लक्ष्य बनाने और प्रमुख वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने में मदद करना है, साथ ही एक अद्वितीय नेटवर्किंग अवसर भी प्रदान करना है.

पिछले टॉप-5 सम्मेलन 

  1. भारत और अमेरिका के रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए 19वीं सैन्य सहयोग’ बैठक कहाँ पर आयोजित हुई है – आगरा (उत्तरप्रदेश) 
  2. संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारतीय मंदिर वास्तुकला ‘देवायतनम (Devayatanam)’ सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ पर किया गया – हम्पी (कर्नाटक) 
  3. वित्तिय स्थिरता और विकास परिषद (FDSC)’ की 25वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई – मुंबई (महाराष्ट्र) 
  4. रक्षा प्रदर्शनी-2022 (Defence- Expo 2022)’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा – गाँधीनगर (गुजरात) 
  5. QUAD समूह’ के विदेश मंत्रियों की चौथी बैठक कहाँ आयोजित हुई – मैलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)

प्रश्न. वैश्विक छात्र समुदाय को भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त कराने के लिए स्टडी इन इंडिया (SII)’ सम्मेलन 2022 का उद्घाटन कहाँ किया गया है? 

उत्तर. ढाका (बांग्लादेश)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और बांग्लादेश के शिक्षा मंत्री दीपू मोनी द्वारा ढाका में दो दिवसीय ‘स्टडी इन इंडिया (SII)’ सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया गया है.
  • शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्टडी इन इंडिया परियोजना को वर्ष 2018 में शुरू किया गया था, इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

बांग्लादेश (Bangladesh) 

  • बांग्लादेश की राजधानी – ढाका 
  • बांग्लादेश की Currency – टका 
  • बांग्लादेश के प्रधानमंत्री – शेख हसीना 
  • बांग्लादेश के राष्ट्रपति – अब्दुल हामिद 
  • गंगा नदी को बांग्लादेश में पदमा के नाम से जाना जाता है
  • बांग्लादेश भारत के साथ सबसे लंबी Boundary बनाता है इसकी लम्बाई 4096 km है
  • बांग्लादेश भारत के 5 राज्यों की Boundary को छूता है – पश्चिम बंगाल, आसाम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम
  • बांग्लादेश कब आजाद हुआ था – 26 मार्च 1971 
  • बांग्लादेश के राष्ट्रीय खेल क्या है – कबड्डी 
  • बिम्सटेक (BIMSTEC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है – ढाका 
  • समप्रीति (Sampriti) सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित होता है – बांग्लादेश 
  • ब्रह्मपुत्र नदी को बंगलादेश में किस नाम से जाना जाता है – जमुना नदी 
  • बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी का क्या नाम है – सुरमा नदी 
  • बांग्लादेश की संसद का क्या नाम है – जातीय संसद/राष्ट्रीय संसद
  • किस भारतीय राज्य के साथ बंगलादेश सबसे लंबी सीमा बनाता है – पश्चिम बंगाल (4096 km)

प्रश्न. The Queen of Indian Pop: The Authorised Biography of Usha Uthup नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर.  विकास कुमार झा

महत्वपूर्ण बिंदु:

पिछली टॉप-5 पुस्तक एवं उनके लेखक 

  1. The $10 Trillion Dream – सुभाष चंद्र गर्ग 
  2. A little book of India – रस्किन बॉन्ड 
  3. The Angles of Kailash – शुबीरा प्रसाद
  4. Operation Khatma – आरसी गंजु, अश्विनी भटनागर
  5. The Legend of Birsa Munda – तुहिन ए सिन्हा और अंकिता वर्मा




Leave a Comment

error: Content is protected !!