Daily Current Affairs 3 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 3 मार्च 2022 हिंदी में
दोस्तो, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफ़ेयर्स का महत्व कितना बढ़ गया है, तो इसी बात को ध्यान में रखते हुये हम अपनी बेबसाइट पर आप सभी को Daily Curret Affairs उपलब्ध कराते हैं. भारत और विदेश से सम्बंधित 3 मार्च 2022 के कर्रेंट अफेयर्स हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO इत्यादि परीक्षाओं के लिए सहायक होगी.
इस पोस्ट में आपको Daily Current Affairs उपलब्ध कराऐंगे व इस पोस्ट को Daily सुबह 8 बजे Update किया जायेगा. तो आप सभी से निवेदन है कि इस पोस्ट को अपने Bookmark में Save कर लीजिये व Daily Visit करते रहिये.
3 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली ‘एम्बुलेंस सेवा’ कहाँ पर शुरू की गई है?
उत्तर. चेन्नई (तमिलनाडु)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली एम्बुलेंस की शुरुआत ‘ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया (Blue Cross of India) द्वारा विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ‘फोर पाव (Four Paw) के सहयोग से की गई है.
- विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE) एक अंतर सरकारी संगठन है जो दुनिया भर में पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार और वैश्विक स्तर पर पशुओं की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.
पिछले टॉप-5 भारत का पहला
- भारतीय रेलवे द्वारा देश का पहला केबल रेल ब्रिज कहाँ बनाया जाएगा – जम्मू-कश्मीर
- नदियों में ‘नाईट नेविगेशन मोबाइल एप लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है – असम
- देश का पहला स्पोर्ट्स यूनिकॉर्न कौन सी IPL टीम बनी है – चेन्नई सुपरकिंग्स
- भारत का पहला ‘भूवैज्ञानिक पार्क किस राज्य में बनाया जाएगा – जबलपुर (मध्यप्रदेश)
- भारत में पहला बुलेट ट्रेन का स्टेशन 2024 तक कहाँ बनेगा – सूरत (गुजरात)
प्रश्न. वायुसेना की पश्चिमी कमान के नए ‘कमांडिंग इन चीफ (Commanding in-Chief)’ कौन बने है?
उत्तर. श्रीकुमार प्रभाकरन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- श्रीकुमार प्रभाकरन, अमित देव का स्थान लेंगे
Indian Air Force – भारतीय वायु सेना
- स्थापना – 8 अक्टूबर 1932
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर
- वायु सेना के प्रमुख – विवेक राम चौधरी
- वायु सेना के उप प्रमुख – संदीप सिंह
- वायुसेना की पूर्वी कमान के कमांडिंग चीफ – दिलिप कुमार पटनायक
- वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग चीफ – विक्रम सिंह
- राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट कौन है – शिवांगी सिंह
- वायु सेना में प्रथम भारतीय महिला फाइटर पायलट का क्या नाम है – भावना कंठ
- वायु सेना में प्रथम भारतीय महिला पायलट का क्या नाम है – हरिता कौर देओल
प्रश्न. 31वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेल (Southeast Asian Games) का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर. वियतनाम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है और यह एक द्विवार्षिक आयोजन है, 31वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेल का आयोजन 12 से 23 मई, 2022 तक किया जाएगा।
- मोटो – ‘एक मजबूत दक्षिण पूर्व एशिया के लिए’
- आयोजन स्थल – वियतनाम
- संस्करण – 31वां
पिछले टॉप-5 खेल का आयोजन
- टेनिस टूर्नामेंट ‘टाटा ओपन 2022 (Tata Open 2022) खेल का आयोजन किस स्थान पर हुआ – महाराष्ट्र (भारत)
- फुटबॉल टूर्नामेंट ‘अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2021 खेल का आयोजन कहाँ पर हुआ – कैमरून (अफ्रीका)
- अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप 2022 का आयोजन कहाँ पर हुआ – एंटिगुआ (वेस्टइंडीज)
- 24वें शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics)’ खेल 2022 का आयोजन कहाँ पर हुआ है – बीजिंग (चीन) संस्करण – 24वां
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022′ महिला एकल ग्रैंडस्लैम के 110वें संस्करण का आयोजन कहाँ पर हुआ – मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)
प्रश्न. BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा भारत का पहला ‘स्मार्ट मैनेज्ड ईवी चार्जिंग स्टेशन (Smart Managed EV Charging Station)’ कहाँ पर खोला गया है?
उत्तर. नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह ‘स्मार्ट मैनेज्ड ईवी चार्जिंग स्टेशन बाकी पारंपरिक EV चार्जिंग स्टेशनों से अलग है, क्योंकि यह एक ही समय में पांच इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकता है.
प्रश्न. 46वां सिविल लेखा दिवस 2022 (Civil Accounts Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 02 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दिवस के अवसर पर व्यापार करने में आसानी और डिजिटल इंडिया इको-सिस्टम के हिस्से के रूप में एक प्रमुख ई-गवर्नेस पहल – ‘इलेक्ट्रॉनिक बिल (ई-बिल)’ प्रसंस्करण प्रणाली शुरू की है.
प्रश्न. टेनिस ATP रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी कौन बने है?
उत्तर. डेनियल मेदवेदेव
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रूस के डेनियल मेदवेदेव टेनिस ATP रैंकिंग’ में नंबर एक स्थान पर पहुंचने वाले 27वें खिलाड़ी बन गए है.
- मेदवेदेव ने ‘ATP रैंकिंग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है.
ATP – Association of Tennis Professionals
- पूरे विश्व में टेनिस खेल को ATP रेगुलेट करता है.
- स्थापना – सितंबर 1972
- मुख्यालय – लंदन (UK)
- अध्यक्ष – एंड्रिया गाऊडेंजि
- लॉन टेनिस से सम्बंधित कप और ट्रॉफी – आस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, अमेरिकी ओपन, विम्बलडन, चेन्नई ओपन, डेविस कप, हॉपमैन कप, ग्रैंड स्लैम कप.
प्रश्न. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पौधों के महत्व को प्रचारित करने के लिए ‘आरोग्य वनम (Arogya Vanam)’ का उद्घाटन कहाँ किया है?
उत्तर. दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा (राष्ट्रपति भवन) में ‘आरोग्य वनम’ का उद्घाटन किया गया है, इस आरोग्य वनम का उद्देश्य आयुर्वेदिक पौधों के महत्व और मानव शरीर पर उनके प्रभाव को बढ़ावा देना है.
प्रश्न. ISSF शूटिंग विश्व कप 2022′ में भरतीय खिलाड़ी सौरभ चौधरी ने कौन सा पदक जीता है?
उत्तर. स्वर्ण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मिस्र में आयोजित ISSF शूटिंग विश्व कप 2022 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जर्मनी के माइकल स्वॉल्ड को 16-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है.
- आयोजन स्थल – मिस्र
पिछले टॉप-5 खेल पुरस्कार
- ‘मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप 2022 (Moscow Wushu Stars Championship 2022)’ के जूनियर टूर्नामेंट में भारतीय वुशु खिलाड़ी सादिया तारिक ने कौन-सा पदक जीता है – स्वर्ण
- सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल 2022 में मीराबाई चानू ने कौनसा पदक जीता है – स्वर्ण
- बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 (Beijing Winter Olympic 2022) की पदक तालिका में किस देश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है – नॉर्वे
- महिला हॉकी एशिया कप 2022′ में भारतीय महिला हॉकी ने कौन सा पदक जीता है – कांस्य पदक
- ‘बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 (Beijing Winter Olympics 2022)’ में पहला स्वर्ण पदक किस खिलाड़ी ने जीता है – थेरेसी जोहॉग (नॉर्वे)
प्रश्न. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसकी आत्मकथा ‘उंगलिल ओरुवन (Ungalil Oruvan) को लॉन्च किया है?
उत्तर. एमके स्टालिन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एमके स्टालिन वर्तमान समय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री है, इस आत्मकथा के पहले भाग में उनके प्रारंभिक जीवन के अनुभवों के बारे में बताया गया है.
प्रश्न. किस देश ने दुनिया के पहले पौधे से प्राप्त COVID-19 वैक्सीन (कोविफेनज) को मंजूरी दी है?
उत्तर. कनाडा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कनाडा ने दुनिया के पहले पौधे से प्राप्त COVID-19 वैक्सीन (कोविफेनज) को मंजूरी दी है, मेडिकैगो इंक (मित्सुबिशी केमिकल और फिलिप मॉरिस के स्वामित्व वाली एक बायोफार्मा कंपनी) द्वारा इस वैक्सीन को विकसित किया गया है.
कनाडा (Canada)
- कनाडा उत्तर अमेरिका महाद्वीप में स्थित है.
- कनाडा की राजधानी – ओटावा
- कनाडा की Currency – कैनेडियन डॉलर
- कनाडा के प्रधानमंत्री – जस्टिन ट्रडेयू
- क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश कौनसा है – कनाडा (पहला रूस)
- विश्व में सबसे लंबी सीमा वाला देश कौनसा है – कनाडा
- 18वीं सदी पुरानी देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति किस देश ने भारत लो लौटाई है – कनाडा
- 49वीं समानांतर रेखा किन दो देश के बीच है – कनाडा और अमेरिका
- कनाडा की संसद का क्या नाम है – पार्लियामेंट
प्रश्न. 2022 को भारत की कोकिला ‘सरोजिनी नायडू’ की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गई है?
उत्तर. 73वीं (निधन – 2 मार्च, 1949)
प्रश्न. मुंबई पुलिस के नए ‘पुलिस आयुक्त (Police Commissioner)’ कौन बने है?
उत्तर. संजय पांडे
प्रश्न. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के लिए प्रोजेक्ट बैंकसखी को किस राज्य में लॉन्च किया गया है?
उत्तर. ओडिशा
प्रश्न. 01 मार्च 2022 को उर्जा दक्षता व्यूरो (Bureau of Energy Efficiency BEE) ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है?
उत्तर. 20वां (स्थापना – 01 मार्च, 2002)
प्रश्न. उष्णकटिबंधीय ‘चक्रबात इमनाती’ ने किस देश को प्रभावित किया है?
उत्तर. मेडागास्कर