Daily Current Affairs 4 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 4 मार्च 2022 हिंदी में
दोस्तो, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफ़ेयर्स का महत्व कितना बढ़ गया है, तो इसी बात को ध्यान में रखते हुये हम अपनी वेबसाइट पर आप सभी को Daily Curret Affairs सुबह 6 बजे उपलब्ध कराते हैं. भारत और विदेश से सम्बंधित 4 मार्च 2022 के कर्रेंट अफेयर्स हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO इत्यादि परीक्षाओं के लिए सहायक होगी.
4 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. 60 मिलियन से अधिक डीमैट खातों को पंजीकृत करने वाला विश्व वाला पहला डिपॉजिटरी’ कौन बना है?
उत्तर. सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड, भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- डीमैट खाता वह खाता है जिसका उपयोग प्रतिभूतियों और शेयरों की ऑनलाइन प्रतियां रखने के लिए किया जा सकता है, डीमैट खाते का मुख्य उद्देश्य उन शेयरों को रखना है जिन्हें खरीदा या डीमैटरियलाइज़ किया गया है.
पिछले टॉप-5 विश्व में पहला
- मेटावर्स (Metaverse) में स्थापित करने वाला दुनिया का पहला बैंक कौन-सा बना है – जेपी मॉर्गन बैंक (अमेरिका)
- भारत के ‘एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI)’ को अपनाने वाला विश्व का पहला देश कौन-सा बना है – नेपाल
- किस देश की महिला ‘HIV’ से ठीक होने वाली विश्व की पहली महिला बनी है – अमेरिका
- 50 साल के इतिहास में किस देश ने पहली बार आपातकालीन अधिनियम लागू किया है – कनाडा
- नागरिक हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ान की अनुमति देने वाला विश्व का पहला देश कौन सा बना है – इजराइल
प्रश्न. विश्व श्रवण दिवस 2022 (World Hearing Day 2022) कब मनाया गया है?
उत्तर. 3 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बहरेपन और श्रवण हानि को रोकने के लिए और इनके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, इससे पहले इसे इंटरनेशनल ईयर केयर डे के नाम से जाना जाता था.
- वर्ष 2022 की थीम – ‘जीवन के लिए सुनना, ध्यान से सुनना’ (To hear for life, listen with care).
पिछले टॉप-5 दिवस और थीम
- विश्व कैंसर दिवस 2022 – 4 फरवरी, (थीम – Close the Care Gap)
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 – 02 फरवरी, (थीम – Wetlands Action for People and Nature)
- विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस’ 2022 – 30 जनवरी, (थीम – Achieving health equity to end the neglect of poverty related diseases)
- विश्व कुष्ठ दिवस 2022 – 30 जनवरी, (थीम – United for Dignity)
- डेटा गोपनीयता दिवस 2022 – 28 जनवरी, (थीम – Privacy Matters)
प्रश्न. ‘भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा ‘वायु शक्ति अभ्यास (Vayu Shakti Exercise)’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर. पोखरण (राजस्थान)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वायु शक्ति अभ्यास’ के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे, वायुसेना हर तीन साल में पोखरण रेंज में वायु शक्ति’ अभ्यास का आयोजन करती है.
- इसमें वह अपनी तैयारी के हर पहलू का प्रदर्शन करती है, पिछली बार 2019 में यह अभ्यास हुआ था.
पिछले टॉप-5 सैन्य अभ्यास
- पूर्व धर्म गार्जियन 2022′ संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश के बीच हुआ है – जापान
- भारत और किस देश की वायुसेना के बीच ‘एक्स ईस्टर्न ब्रिज द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है – ओमान
- संयुक्त सामरिक एयरलिफ्ट द्विपक्षीय अभ्यास ‘कोप साउथ 22′ किन दो देशों की वायु सेना के बीच आयोजित हुआ है- अमेरिका और बांग्लादेश
- संयुक्त समुद्री अभ्यास पश्चिम लहर XPL-2022 का आयोजन किसने किया – भारतीय नौसेना
- भारतीय नौसेना और किस देश की नौसेना के बीच ‘PASSEX 2022’ अभ्यास का आयोजन हुआ है – रूस
प्रश्न. भारत और अमेरिका के रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए 19वीं सैन्य सहयोग’ बैठक कहाँ पर आयोजित हुई है?
उत्तर. आगरा (उत्तरप्रदेश)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत की और से ‘चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी प्रमुख एयर मार्शल बीआर कृष्णा’ और अमेरिका की तरफ से ‘यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल स्टीफन डी स्केलेंका’ ने इस आयोजन में हिस्सा लिया, यह आयोजन दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित था.
अमेरिका (America)
- अमेरिका उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है.
- United States of America – संयुक्त राज्य अमेरिका
- अमेरिका की राजधानी – वाशिंगटन, डी.सी
- अमेरिका की Currency – अमेरिकी डॉलर
- अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति – जो बाइडेन
- अमेरिका के उपराष्ट्रपति – कमला हैरिस
- अमेरिका की स्पेस एजेंसी का नाम है – NASA (मुख्यालय वाशिंगटन DC)
- अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC किस नदी के किनारे स्थित है – पोटोमेक नदी
- अमेरिका की संसद का नाम – कांग्रेस
- USA की सबसे लंबी नदी है – मिसोरी नदी
- क्षेत्रफल की दृष्टि से अमेरिका विश्व के सबसे बड़े देशों में कौन से स्थान पर है – चौथे
- जनसंख्या के मामले में अमेरिका कौन से स्थान पर है – तीसरे
- अमेरिका का सबसे लंबा पर्वत – रोकी माउंटेन
- अमेरिका के घास के मैदान का नाम – प्रेयरी
- पहला लिखित संविधान किस देश का है – अमेरिका
- अमेरिका के संविधान के क्या-क्या लिया गया है – प्रस्तावना का विचार (प्रस्तावना की भाषा- ऑस्ट्रेलिया),मौलिक अधिकार, न्यायिक पुनरावलोकन, संविधान की सर्वोच्चता, निर्वाचित राष्ट्रपति, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, न्याययिक अधिकार, सर्वोच्च न्यायालय का प्रावधान.
- मोनालोआ ज्वालामुखी कहाँ स्थित है – हवाई द्वीप (अमेरिका)
प्रश्न. ‘प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabbadi League 2022)’ के सीजन 8 का खिताब किस टीम ने जीता है?
उत्तर. दबंग दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के फाइनल में दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को 36-37 से हराकर यह खिताब जीता है.
- बेंगलुरु बुल्स के पवन सहरावत को 24 मैचों में उनके 304 रेड पॉइंट के लिए रेडर ऑफ़ द सीज़न अवार्ड से सम्मानित किया गया.
अन्य पुरस्कार विजेता
- डिफेंडर ऑफ़ द सीज़न अवार्ड – मोहम्मद्रेज़ा चियानेह (पटना पाइरेट्स)
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न – मोहित गोयत (पुनेरी पलटन)
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन – नवीन कुमार (दबंग दिल्ली)
प्रश्न. नाइट फ्रैंक द्वारा जारी ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2022 (The Wealth Report 2022)’ के अनुसार विश्व स्तर पर अरबपतियों की आबादी में सबसे अधिक संख्या के मामले में भारत किस स्थान पर रहा है?
उत्तर. तीसरे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत में ‘अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ-इंडिविजुअल्स (UHNWIs)’ की संख्या 2021 में 11% सालाना बढ़कर 145 अरबपतियों हो गई, जो ‘एशिया पैसिफिक (APAC) क्षेत्र में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि है.
- ‘अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ-इंडिविजुअल्स (UHNWI)’ ऐसे व्यक्ति है. जिनकी कुल संपत्ति 30 मिलियन US डॉलर से अधिक या 226 करोड़ रुपये है.
- इस रिपोर्ट में भारतीय शहरों की सूची में बेंगलुरू में सबसे अधिक (17.1%) अरबपतियों की वृद्धि दर्ज की गई इसके बाद दूसरे स्थान पर दिल्ली (12.4%) और तीसरे स्थान पर मुंबई में (9%) वृद्धि दर्ज की गई है.
शीर्ष 3 देशों की सूची
- अमेरिका – 748
- चीन – 554
- भारत – 145
पिछले टॉप-5 रिपोर्ट जारीकर्ता
- ‘हुरुन इंडिया वेल्थ (Hurun India Wealth)’ द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है – 11%
- सौभाग्य योजना (सौर विद्युतीकरण योजना) के तहत भारत के किस राज्य में सौर आधारित सिस्टम के माध्यम से विद्युतीकृत घरों की संख्या सबसे ज्यादा है – राजस्थान
- वैश्विक उद्यमिता मॉनिटर (GEM)’ 2021-22 की वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार व्यवसाय शुरू करने में आसानी के मामले में भारत किस स्थान पर रहा है – चौथे
- ‘द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)’ के द्वारा जारी ‘लोकतंत्र सूचकांक 2021 की वैश्विक रैंकिंग में भारत किस स्थान पर रहा है – 46वें
- ‘टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2021 (TomTom Traffic Index 2021)’ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला शहर कौन-सा बना – इंसतांबुल
प्रश्न. ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म WinZO’ के नए ब्रांड एम्बेसडर कौन बने है?
उत्तर. महेंद्र सिंह धोनी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- WinZO, यह भारत का पहला और सबसे बड़ा ‘Real Money Gaming’ प्लेटफॉर्म है.
पिछले टॉप-5 ब्रांड एम्बेसडर
- कोल्ड ड्रिंक कंपनी ‘थम्सअप (Thums Up)’ के नए ब्रांड एम्बेसडर – शाहरुख खान
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ (Beti Bachao Beti Padhao)’ योजना की नई ब्रांड एम्बेसडर – तनिष्का कोटिया और रिद्धिका कोटिया
- गेमिंग एप (GAMING APP) A23 के नए ब्रांड एम्बेसडर – शाहरूख खान
- बिहार के ‘खादी और हस्तहशिल्प’ के नए ब्रांड एंबेसडर – मनोज तिवारी
- एग्रीटेक स्टार्टअप कंपनी ‘कृषि नेटवर्क (Krishi Network)’ के नए ब्रांड एंबेसडर – पंकज त्रिपाठी
प्रश्न. विश्व वन्यजीव दिवस 2022 (World Wildlife Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 3 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में तेजी से विलुप्त हो रही वनस्पतियों और जीव जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता (Awareness) पैदा करना है.
- वर्ष 2022 की थीम – ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को पुनर्माप्त करना’ (Recovering Key Species For Ecosystem Restoration).
प्रश्न. महिलाओं के लिए स्त्री मनोरक्षा (Stree Manoraksha)’ परियोजना को किसने शुरू किया है?
उत्तर. स्मृति ईरानी (महिला एवं बाल विकास मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस परियोजना के तहत देश के सभी 704 सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों को मनोचिकित्सा संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा.
प्रश्न. तटीय मछुआरा समुदायों की आजीविका और समुद्री इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए ‘सागर परिक्रमा कार्यक्रम (Sagar Parikrama Program)’ को किसने शुरू किया है?
उत्तर. पुरुषोत्तम रूपाला (केन्द्रीय मत्स्यपालन, और पशुपालन मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सागर परिक्रमा का पहला चरण गुजरात में 5 मार्च से 2 दिनों के लिए शुरू किया जाएगा, सागर परिक्रमा’ की यह यात्रा देश की खाद्य सुरक्षा (Food Safety), तटीय मछुआरा समुदायों की आजीविका और समुद्री इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए समुद्री मत्स्य संसाधनों के उपयोग में स्थायी संतुलन पर केंद्रित होगी.
प्रश्न. किस देश के लॉन्ग मार्च-8 रॉकेट ने रिकॉर्ड 22 उपग्रहों को एक साथ अंतरिक्ष में भेजा है?
उत्तर. चीन
प्रश्न. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने किस संस्थान के साथ मिलकर भारत में पहली बार क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन लिंक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर. IIT दिल्ली
प्रश्न. केंद्रीय संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टेक कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण का उद्घाटन कहाँ पर किया है?
उत्तर. नई दिल्ली (वर्ष 2022 की थीम डिजिटल सरकार के लिए अगली पीढ़ी की तकनीकें है)
प्रश्न. 1 मार्च 2022 को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस कब मनाया है?
उत्तर. 17वां (स्थापना 1 मार्च, 2005, नया आदर्श वाक्य लॉन्च किया गया – भविष्यों रक्षति रक्षतः)
प्रश्न. भारतीय सेना की स्पीयर कोर के नए ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC)’ कौन बने है?
उत्तर. आरसी तिवारी